• March 18, 2026

हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती

हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
Share

तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित और जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने बंगाल विधानसभा चुनाव को लिए 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राज्य में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पिछले साल TMC से निष्कासित होने के बाद हुमायूं कबीर हाल के महीनों में मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर चर्चा में रहे हैं, जिस वजह से बंगाल सहित पूरे देश में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था.  

ममता बनर्जी के खिलाफ उतारेंगे उम्मीदवार

हुमायूं कबीर ने बताया कि उन्होंने मालदा और मुर्शिदाबाद जिले के विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है और पूरी लिस्ट रविवार (22 मार्च 2026) को जारी करेंगे. बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर से भी उन्होंने उम्मीदवार उतराने का ऐलान किया है. हुमायूं कबीर ने कहा कि वह सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी पार्टी से गैर-बंगाली मुस्लिम उम्मीदवार पूनम बेगम चुनावी मैदान में होंगी. इस सीट पर ममता बनर्जी के सामने बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी हैं, जिस वजह से इस सीट पर पूरे देश की नजर है.

AIMIM के साथ कर सकते हैं गठबंधन

हुमायूं कबीर ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी JUP असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ मिलकर कुछ सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भवानीपुर में एक मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का हुमायूं कबीर का फैसला टीएमसी के अल्पसंख्यक वोट बैंक को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी हो सकता है.

खुद दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर खुद मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों रेजिनगर और नाओदा से चुनाव लड़ेंगे. वे अपने पुराने राजनीतिक पकड़ वाले क्षेत्र भरतपुर से अलग होकर चुनाव लड़ेंगे. भरतपुर सीट से वह पिछले चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी. हुमायूं ने पुरबा बर्धमान के पुरबस्थली उत्तर से बापन घोष, कंडी से कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर और बेलडांगा से सैयद अहमद कबीर को टिकट दिया है.

कितने उम्मीदवारों को दिया टिकट? 

मालदा जिले में हुमायूं कबीर की पार्टी ने रतुआ से रॉयल इस्लाम, मालतीपुर से अब्दुल मिनाज़ शेख, बैष्णवनगर से मुस्कुरा बीबी, मानिकचक से अबू शाहिद और सुजापुर से नसीमुल हक को उम्मीदवार बनाया है. अन्य उम्मीदवारों में भरतपुर से सैयद खुबैब अमीन, बेहाला पूर्व से अनुपम रोहदगीर, फरक्का से इम्तियाज मोल्ला और हरिहरपारा से बिजय शेख शामिल हैं. हुमायूं मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में अपनी पार्टी को एक वैकल्पिक राजनीतिक प्लेटफॉर्म देने की कोशिश में जुटे हैं.



Source


Share

Related post

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों…

Share West Bengal’s Mid Day Meal: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील को…
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- ‘शायद वो भी…’

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom भाजपा ने टीएमसी पर 342 कार्यकर्ता…
‘Abhishek has done no wrong’: Mamata Banerjee stands firmly behind nephew amid rebellion in TMC

‘Abhishek has done no wrong’: Mamata Banerjee stands…

Share Mamata stands firmly behind nephew amid rebellion in TMC NEW DELHI: Trinamool Congress (TMC) supremo Mamata Banerjee…