• May 12, 2023

इस देश में कुरान रखने वालों पर ढाया जा रहा कहर, पूरी दुनिया के मुसलमानों की बढ़ाई चिंता

इस देश में कुरान रखने वालों पर ढाया जा रहा कहर, पूरी दुनिया के मुसलमानों की बढ़ाई चिंता
Share

China Uyghur Muslim: चीन में पहले से ही अल्पसंख्यक उइगर मुस्लिमों (Uyghur Muslim) को कई तरह के प्रताड़ित किया जाता है. उन्हें कैंपो में बंधक बनाकर रखा जाता है. उन्हें किसी भी तरह के मुस्लिम धर्म से जुड़े नियमों को मानने से रोका जाता है. इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है, जिसमें उन्हें कुरान रखने आ मोबाइल में धर्म से जुड़ी फोटो या वीडियो रखने पर हिंसक चरमपंथी करार दिया जा रहा है.

चीनी अधिकारी उइगर मुस्लिमों की फोन की निगरानी रखते हैं. ह्यूमन राइट्स वॉच  (HRW) के मुताबिक चीनी अधिकारी ने 50,000 मल्टीमीडिया फ़ाइलों की  निगरानी रखी गई. उइगर मुसलमानों के मोबाईल फोन पर कुरान मिले जाने पर उनके साथ पूछताछ की जाती है.

उइगर मुसलमानों को हिंसक और आतंकवादी करार दिया
ह्यूमन राइट्स वॉच ने 4 मई को एक रिपोर्ट जारी की, जिसके  अनुसार चीन के पश्चिमी प्रांत झिंजियांग में मल्टीमीडिया फाइलों के जरिए उइगर मुसलमानों को तुर्क हिंसक और आतंकवादी करार दिया है. पुलिस को हासिल मीडिया फाइलों में ISIS से जुड़े हिंसक ऑडियो, वीडियो और इमेज शामिल था. इन फाइलों में 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार के बारे में जानकारी भी शामिल है. इसे चीन में सेंसर किया गया है.

चीन के अधिकार समूहों ने डेटा का विश्लेषण किया तो पाया कि कुछ सामग्री गैर-राजनीतिक है, जिसमें सीरिया में “ऑन द रोड” नामक एक चीनी यात्रा शो शामिल है. इसमें कुरान और इस्लामी गीतों की रीडिंग शामिल है.

चीनी सरकार ने ऐप डाउनलोड करने को कहा
चीन में ह्यूमन राइट्स वॉच के डायरेक्टर माया वांग ने कहा कि चीनी सरकार झिंजियांग में तुर्क मुसलमानों के खिलाफ अपने घृणित दुर्व्यवहार को सही ठहराने के लिए हिंसक उग्रवाद के साथ इस्लाम को अपमानजनक और खतरनाक रूप से भ्रमित करती है. झिंजियांग की राजधानी उरुमकी में चीनी पुलिस ने वहां के रहने वालों को जिंगवांग वेइशी नामक एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा है. ये अधिकारियों को उइगर मुसलमानों के मोबाइल फोन की चीजों पर निगरानी रखने में सफल रहेगी.
 

ये भी पढ़ें:China Objects India Proposal: जैश के आतंकी ब्लैकलिस्ट करने का भारत ने UN में दिया प्रस्ताव तो ड्रैगन ने फिर अड़ाई टांग



Source


Share

Related post

Silk Route Back In Business: After 6 Years, India Reopens Historic Shipki La Trade Corridor With China

Silk Route Back In Business: After 6 Years,…

Share Last Updated:August 01, 2026, 20:38 IST The restoration of frontier commerce sets a constructive backdrop for ongoing…
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी…

Share चीन ने अमेरिका को सीधी धमकी दी है कि अगर उसकी AI कंपनियों पर यूएस में प्रतिबंध…
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें…

Share अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार 13 दिनों…