• April 29, 2026

‘CM की सुरक्षा मेरे हाथ में…’, सचिवालय में वीडियो बनाने वाला निकला फर्जी पुलिसकर्मी, गिरफ्तार

‘CM की सुरक्षा मेरे हाथ में…’, सचिवालय में वीडियो बनाने वाला निकला फर्जी पुलिसकर्मी, गिरफ्तार
Share

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाला युवक अब पुलिस के निशाने पर है. आरोपी की पहचान निखिल के रूप में हुई है, जो असल में पुलिस का कर्मचारी नहीं बल्कि एक कथित ठग निकला.

जानकारी के अनुसार, निखिल ने पुलिस की वर्दी पहनकर हैदराबाद के सचिवालय परिसर में वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया. इन वीडियो में वह दावा करता दिखा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सुरक्षा उसके हाथ में है और जो भी उनसे मिलना चाहता है, वह उससे संपर्क कर सकता है. इतना ही नहीं, उसने आईपीएल मैचों के टिकट दिलाने का झांसा देकर लोगों को आकर्षित करने की भी कोशिश की.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई. जांच में सामने आया कि निखिल ने पुरानी बस्ती से पुलिस की वर्दी खरीदी थी और उसी का इस्तेमाल कर वह लोगों को गुमराह कर रहा था. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

सूत्रों के अनुसार, निखिल के खिलाफ आंध्र प्रदेश के कई थानों में पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. ऐसे में यह मामला और भी गंभीर हो गया है. पुलिस का मानना है कि वह लंबे समय से लोगों को ठगने के लिए इस तरह के तरीके अपनाता रहा है.

सचिवालय की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना ने सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कोई व्यक्ति फर्जी पहचान के साथ सचिवालय में प्रवेश कर पाया हो. कांग्रेस सरकार के गठन के बाद अब तक करीब एक दर्जन लोग इस तरह सुरक्षा में सेंध लगाकर अंदर पहुंच चुके हैं.

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब यह व्यक्ति खुलेआम सचिवालय में घूमकर वीडियो बना रहा था, तब सुरक्षा और खुफिया तंत्र क्या कर रहे थे. सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद ही कार्रवाई होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाता है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: न DMK+, न BJP+, तमिलनाडु में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी, एग्जिट पोल में ‘थलापति’ के आगे सब फेल

 



Source


Share

Related post

‘मैं इस सम्मान को आदरपूर्वक…’, सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान मिलने पर आया PM मोदी का रिएक्शन

‘मैं इस सम्मान को आदरपूर्वक…’, सेशेल्स के सर्वोच्च…

Share भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह…
कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी आवागमन नॉर्मल से कम, दावे कई ग्राउंड पर रियलटी अल

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी…

Share अमेरिका और ईरान के बीच हस्ताक्षरित डील को लेकर घोषणा हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप अपनी इस…
‘मांग पूरी नहीं की तो पब्लिक कर देंगे मटीरियल…’, एक्ट्रेस की मौत से सनसनी!

‘मांग पूरी नहीं की तो पब्लिक कर देंगे…

Share हैदराबाद में एक युवा एक्ट्रेस की मौत ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है. आरोप है…