• December 26, 2025

‘लिंचिंग से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता’, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर बोले राशिद अल्वी

‘लिंचिंग से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता’, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर बोले राशिद अल्वी
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और वहां पर हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रही हिंसा और उनकी लिंचिंग को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि लिंचिंग से बड़ा कोई अन्याय और अपराध नहीं हो सकता है.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो भी कुछ हो रहा है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, वो कम ही है. अगर धर्म या किसी भी और कारण से किसी को गैर-कानूनी तरीके से मारा जाता है, तो यह अत्याचार है. लिंचिंग से बड़ा कोई अन्याय या अपराध नहीं हो सकता है.

लिंचिंग भारत में हो या बांग्लादेश में, एकजुट होना पड़ेगा- राशिद अल्वी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने शुक्रवार (26 दिसंबर, 2025) को कहा, ‘किसी बेगुनाह को सिर्फ इसलिए मार देना कि वह दूसरे धर्म का है, एक गंभीर अपराध है. लिंचिंग भारत में हो या बांग्लादेश में हो, इसके खिलाफ एकजुट होना ही पड़ेगा. लिंचिंग करने से पूरी दुनिया में बदनामी होती है. बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वहां की सरकार इसके लिए जिम्मेदार है.’

देश में मुगल संबंधी मुद्दे बार-बार क्यों उठाए जा रहे- राशिद अल्वी

औरंगजेब के हिंदुओं पर धार्मिक तीर्थयात्राओं के लिए जजिया लगाने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, ‘जजिया एक अलग मुद्दा है. टैक्स लेना एक बात है, लेकिन किसी की जान लेना दूसरी बात है. लिंचिंग बिल्कुल अलग मामला है. लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करना कि उनकी जिंदगी असहनीय हो जाए, यह पूरी तरह से अलग बात है, लेकिन आज इससे भी बड़ा सवाल है कि मुगलों का आज कोई मतलब नहीं है, तो देश में बार-बार मुगल से संबंधित मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है? मुगलों के बारे में तो कहते हैं, लेकिन अंग्रेजों के बारे में क्यों नहीं कहते कि वे जालिम थे, जिन्होंने लाखों भारतीयों को मरवा दिया? जलियांवाला बाग हमारे सामने उदाहरण है. बंगाल में लाखों लोगों की लाशें पड़ी रहीं. उनकी चर्चा नहीं होती है.’

राशिद अल्वी ने टीएस सिंह देव के बयान का किया समर्थन

इसके अलावा, राशिद अल्वी ने एक अन्य कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इतिहास तो यही बताता है कि ज्यादातर मुगल बादशाह सेक्युलर थे. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ने जो कुछ भी कहा है, वह इतिहास के अनुसार है.

यह भी पढ़ेंः ‘पहली बार आतंकियों और उनके आकाओं को मिली सजा’, ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर बोले अमित शाह



Source


Share

Related post

बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान का एक और बड़ा कदम, फिर पलटा यूनुस का फैसला

बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान का…

Share अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अलग-अलग देशों पर लगाए गए टैरिफ को…
‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट’, पुलिस का दावा

‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI…

Share दिल्ली के भारत मंडपम  में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के…
बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान ने भारत को लेकर लिया बड़ा फैसला, पलट दिया यूनुस का फरमान

बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान ने…

Share बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के साथ रिश्ते को बेहतर करने के लिए बड़ा…