• February 21, 2026

‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट’, पुलिस का दावा

‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट’, पुलिस का दावा
Share

दिल्ली के भारत मंडपम  में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद देश में राजनीति गरमा गई है. इसे लेकर अलग-अलग राज्यों में बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने शनिवार (21 फरवरी 2026) को प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने चारों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था प्रदर्शन: पुलिस

दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा, ‘प्रदर्शन के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए नेपाल के GenZ की तर्ज पर देश को बांटने वाले नारे लगाए. उन्होंने प्रदर्शन की ऐसी जगह चुनी, जहां दूसरे देशों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे.’ पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने धक्कामुक्की की और इस दौरान कुछ पुलिसवालों को चोट लगी.

कोर्ट ने पुलिस से पांच दिन की रिमांड का कारण पूछा तो पुलिस ने कहा, ‘मामले में जांच करनी है कि साजिश किसने रची और कौन-कौन लोग शामिल हैं. टी-शर्ट कहां छापी गईं. आरोपियों के वकील ने पुलिस रिमांड की मांग का विरोध किया था. उन्होंने कहा, ‘ये गिरफ्तारी लोकतंत्र की गरिमा को कम करने वाली है. अगर प्रदर्शन के चलते गिरफ्तारी होने लगी तो संसद में प्रदर्शन करने वाले सांसदों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी.’

कोर्ट में दिल्ली पुलिस की दलील

भारत मंडपम से गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में बिहार से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, बिहार से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने यह दलील दी कि उन्होंने (प्रदर्शनकारी) राष्ट्रविरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद किए जाने जूरूरी हैं और चूंकि वे अलग-अलग राज्यों से हैं इसलिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है. 

विवादों में घिरी कांग्रेस

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस विवादों में घिर गई है. इस प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया. प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी की और ‘पीएम इज कंप्रोमाइज’ के नारे लगाए. जिस वक्त समिट में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, उस समय वहां पर देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे.



Source


Share

Related post

Why ‘military-grade’ security? Ex-BJP chief Annamalai, BJP lock horns over NEET-UG re-exam

Why ‘military-grade’ security? Ex-BJP chief Annamalai, BJP lock…

Share NEW DELHI: Ex-BJP Tamil Nadu state president K Annamalai questioned the high-level security for NEET-UG re-exam scheduled…
‘तेहरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत’, यूएस-ईरान के बीच MoU पर हस्ताक्षर, जारी होंगे दस्तावेज

‘तेहरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत’, यूएस-ईरान…

Share MoU Sign Between Iran and US: ईरान और अमेरिका के बीच MoU पर साइन हो गए हैं. यह…
FSSAI targets ‘healthy’, ‘organic’ and ‘zero maida’ claims on food labels

FSSAI targets ‘healthy’, ‘organic’ and ‘zero maida’ claims…

Share NEW DELHI: As health-conscious consumers increasingly look for products marketed as “healthy”, “organic” and “zero maida”, Food…