• September 17, 2025

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद क्या है कांग्रेस का बिहार प्लान? पार्टी ने तैयार किया

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद क्या है कांग्रेस का बिहार प्लान? पार्टी ने तैयार किया
Share

बिहार में 17 दिनों तक वोटर अधिकार यात्रा निकालने के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब दूसरे चरण के प्रचार के लिए जल्द ही बिहार जाने की तैयारी में है. दूसरे चरण के प्रचार की रूपरेखा भी कांग्रेस ने लगभग तैयारी कर ली है. लेकिन इस बार मुद्दा वोट चोरी का नहीं बल्कि क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर होगा, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के नागरिकों के बीच अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे.

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि वोटर अधिकार यात्रा से कांग्रेस पूरे बिहार में एक बड़ा मूमेंटम बनाने में कामयाब रही है और ये चुनाव तक इसी तरह बना रहे इसके लिए आगे भी अलग रणनीति के तहत प्रचार-प्रसार की कमान खुद राहुल गांधी को संभालनी होगी.

कांग्रेस और राहुल गांधी ने बिहार को लेकर क्या बनाई रणनीति?

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने बिहार के लिए कुछ इस तरह की रणनीति तैयार की है.

  • बिहार के सभी नौ प्रमंडलों में 9 बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाए.
  • राज्य में पलायन, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योगों की कमी और 20 सालों में नीतीश-बीजेपी सरकार की नाकामी को मुद्दा बनाया जाए.
  • राज्य भर के मुद्दों के साथ ही हर प्रमंडल में जनता से जुड़े विशेष मुद्दे भी वहां उठाए जाएं.
  • बिहार में महागठबंधन की सरकार आने पर का रोडमैप तो जनता के सामने रखा जाए. साथ ही माइक्रो लेवल पर पैठ बनाने के लिए हर प्रमंडल विशेष का रोडमैप भी उसमें जोड़ा जाए.

बिहार में होने वाले बड़े कार्यक्रमों में राहुल गांधी की बनी रह सकती है मौजूदगी

कांग्रेस ने तय किया है कि इससे जुड़े बड़े कार्यक्रमों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी बनी रहे, ताकि इसका व्यापक असर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में दिखाई दे. इसके साथ महागठबंधन में सभी दलों से सुझाव लेकर कांग्रेस एक संयुक्त तौर पर घोषणा पत्र भी तैयार कर रही है. कांग्रेस की एक रणनीति यह भी है कि घोषणा पत्र में शामिल अलग-अलग मुद्दों को एक-एक कर इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों के सामने रखा जाए. 

यह भी पढ़ेंः Narendra Modi Birthday: कौन थे वो ‘वकील साहब’, जिनके कपड़े धोते थे नरेंद्र मोदी, उन्हीं ने कराई थी संघ में एंट्री



Source


Share

Related post

‘No greater patriotism than this’: Rahul Gandhi praises ‘Mohammad Deepak’ for standing against hate – watch | India News – The Times of India

‘No greater patriotism than this’: Rahul Gandhi praises…

Share NEW DELHI: Leader of opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi on Wednesday heaped praises for Deepak Kumar…
‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट’, पुलिस का दावा

‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI…

Share दिल्ली के भारत मंडपम  में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के…
अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेश हुए राहुल गांधी, दर्ज कराया बयान, प्रियंका का पलटवार

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेश…

Share लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मानहानी केस में सुल्तान के एमपी-एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज…