• January 3, 2025

‘मैं भी अपने लिए शीशमहल बना सकता था, लेकिन…’, दिल्लीवालों को घरों की चाबी देकर बोले पीएम मोदी

‘मैं भी अपने लिए शीशमहल बना सकता था, लेकिन…’, दिल्लीवालों को घरों की चाबी देकर बोले पीएम मोदी
Share

PM Modi Emergency Experience: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (3 जनवरी) को एक कार्यक्रम के दौरान 1975 के आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये के खिलाफ आंदोलन चल रहा था तब वह भी अंडरग्राउंड मूवमेंट का हिस्सा थे. उन्होंने बताया कि उस समय अशोक विहार उनके लिए आश्रय स्थल था, जहां वह अपनी गतिविधियों को अंजाम देते थे. मोदी ने ये भी कहा कि वह इस संघर्ष का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हैं और ये अनुभव उनके जीवन का अहम हिस्सा था.

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2025 के लिए भारत के विकास की नई संभावनाओं पर भी बात की. उन्होंने कहा “साल 2025 भारत की विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आएगा.” उनका मानना है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर अपनी यात्रा को और तेजी से आगे बढ़ाएगा. साथ ही पीएम ने ये भी कहा कि भारत अब दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बन चुका है. उन्होंने भरोसा जताया कि 2025 में भारत की ये भूमिका और सशक्त होगी.

PM ने 10 साल में 4 करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण किया

पीएम मोदी ने इस अवसर पर ये भी उल्लेख किया कि उन्होंने कभी अपने लिए एक घर नहीं बनाया, लेकिन बीते दस सालों में चार करोड़ से ज्यादा गरीबों के लिए घर बनवाए हैं. मोदी ने कहा “मैं भी कोई शीश महल बना सकता था, लेकिन मेरी प्राथमिकता गरीबों के सपनों को पूरा करना रही है.” उन्होंने ये बयान देते हुए अपनी सरकार की योजना और नीतियों का जिक्र किया जिनके तहत गरीबों के लिए आवास प्रदान किए गए हैं ताकि वे भी अपने घर का सपना पूरा कर सकें.

ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री! झुग्गी वालों को फ्लैट की चाबी देंगे प्रधानमंत्री, सावरकर के नाम पर कॉलेज का शिलान्यास



Source


Share

Related post

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं…

Share Sarthak Ranjan Delhi Premier League 2026 Team: इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) खेली जा रहा…
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी…

Share पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साल 2027 में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन…
Who Is Nandan Nilekani? Aadhaar Architect To Head PM Modi’s Exam Reforms Task Force

Who Is Nandan Nilekani? Aadhaar Architect To Head…

Share Last Updated:July 26, 2026, 20:02 IST Nandan Nilekani, the Infosys co-founder and Aadhaar architect has been chosen…