• December 18, 2025

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA को मिली बड़ी सफलता, हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अर

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA को मिली बड़ी सफलता, हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अर
Share

एनआईए ने लाल किला इलाके में विस्फोट के मामले में जम्मू कश्मीर निवासी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. पिछले महीने (10 नवंबर 2025) दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले में यह नौवीं गिरफ्तारी है. यासिर अहमद श्रीनगर जिले के शोपियां का रहने वाला है. NIA की जांच में सामने आया है कि यासिर अहमद डार दिल्ली कार बम ब्लास्ट की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था.

यासिर ने आत्मघाती हमले के लिए ली थी शपथ

जांच एजेंसी के मुताबिक, वो सिर्फ साजिशकर्ता ही नहीं, बल्कि हमले को अंजाम देने की तैयारी में भी शामिल था. उसने आत्मघाती हमले के लिए शपथ भी ली थी और खुद को इस आतंकी मिशन के लिए तैयार कर चुका था. जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि यासिर का संपर्क इस केस के अन्य आरोपियों से लगातार बना हुआ था. इनमें उमर उन नबी भी शामिल है, जो इस बम धमाके का मृत आतंकी है.

कई अन्य आरोपियों के संपर्क में था यासिर 

इसके अलावा यासिर का संपर्क मुफ्ती इरफान जैसे अन्य आरोपियों से भी था. NIA का मानना है कि सभी आरोपी मिलकर दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. इससे पहले NIA ने इस केस में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इन छापों के दौरान डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी.

NIA रिमांड पर भेजा गया यासिर अहमद

इसके अलावा, मुख्य आरोपियों डॉ. मुजम्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के ठिकानों पर भी पहले तलाशी ली जा चुकी है. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर और अन्य जगहों पर की गई इन छापेमारियों में कई अहम सबूत मिले थे. NIA ने यासिर को गुरुवार (18 दिसंबर 2025) को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 26 दिसंबर तक NIA की रिमांड पर भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे की याचिका पर सुनवाई जनवरी तक के लिए स्थगित की



Source


Share

Related post

दिल्ली कार ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का आया पहला रिएक्शन

दिल्ली कार ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत,…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom दिल्ली में लाल किले के बाहर…
Delhi Red Fort Blast Live Updates: CM Rekha Gupta, Minister Ashish Sood Meet Victims At Lok Nayak Hospital

Delhi Red Fort Blast Live Updates: CM Rekha…

Share Delhi Red Fort Blast Live Updates: A high-intensity explosion rocked a car parked near the Red Fort…
‘PM मोदी को तिरंगा फहराने से रोका तो…’, किसको भड़का रहा था आतंकी पन्नू? NIA ने लिया एक्शन

‘PM मोदी को तिरंगा फहराने से रोका तो…’,…

Share राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एक…