• November 11, 2025

दिल्ली धमाके के फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तार! कार की चाबी से हुआ हैरान करने वाला खुलासा

दिल्ली धमाके के फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तार! कार की चाबी से हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर, 2025) को हुए कार विस्फोट ने देश को हिलाकर रख दिया है. इस घटना से राजधानी में दहशत फैल गई है. इस घटना में फरीदाबाद मॉड्यूल सामने आया है. ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई i-20 कार पुलवामा के तारिक को बेची गई थी.

i-20 कार की चाबी पर फरीदाबाद की कंपनी का नाम लिखा है. यह कार जोन फरीदाबाद के सेक्टर 37 में स्थित है और दिल्ली से बेहद करीब है. ये कंपनी लोगों को यूज्ड कार बेचने का काम करती है. सूत्रों का कहना है कि फरीदाबाद और लाल किला कार विस्फोट दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं.

जम्मू कश्मीर से 2 नाम आए सामने  
कार ब्लास्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस की जांच में जम्मू कश्मीर से 2 नाम सामने आए हैं. जिनमें पहला नाम तारिक का है जिसे कार बेची गई थी. इस घटना में दूसरा नाम उमर मोहम्मद का सामने आया है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार तारिक नाम के शख्स को बेची गई थी.

UAPA के तहत कई धाराओं में केस
दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किए हैं. दिल्ली कार विस्फोट में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी लगाई गई है. ये अधिनियम घटना में विस्फोटकों के अवैध कब्जे और इस्तेमाल से संबंधित है. अधिकारियों ने विस्फोट में हुई मौतों और चोटों को लेकर हत्या और हत्या के प्रयास के तहत भी केस दर्ज किया है.

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम
दिल्ली पुलिस के साथ एफएसएल की टीम आज सुबह उस जगह पहुंची, जहां कल शाम लगभग 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं. एफएसएल की टीम के साथ सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भी यहां पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें

फरीदाबाद में जैश के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, J-K से जुड़े हैं तार, पुलिस ने कैसे बरामद किया 2900KG विस्फोटक?




Source


Share

Related post

TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें क्या कहा

TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने…
Terror Module Accused Muzammil Used Flour Mill To Process Chemicals For Explosives: Sources

Terror Module Accused Muzammil Used Flour Mill To…

Share Last Updated:November 21, 2025, 14:32 IST Investigators have found that Delhi blast co-accused Dr Muzammil allegedly used…
Accident blast? Seized explosives from Faridabad detonate inside J&K police station: 10 things to know | India News – The Times of India

Accident blast? Seized explosives from Faridabad detonate inside…

Share Blast occurred inside J&K’s Nowgam police station NEW DELHI: Six people were killed and several others were…