• October 20, 2024

टैक्सी ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल! लौटाया करोड़ों का कीमती सामान

टैक्सी ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल! लौटाया करोड़ों का कीमती सामान
Share

Dubai Police: आमतौर पर लोग टैक्सी में अपना कोई सामान भूल ही जाते हैं. इस तरह के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं. कई बार लोगों को उनका सामान मिल जाता है. वहीं, कई बार उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है. इस बीच दुबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक टैक्सी ड्राइवर ने करोड़ों का कीमती सामान पुलिस के हवाले कर दिया.

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में एक मिस्र के टैक्सी ड्राइवर को अपनी कार में 10 लाख दिरहम का कीमती सामान मिला. इसके बाद ड्राइवर ने इस कीमती सामान के मिलने की जानकारी पुलिस को दी और उसे दुबई पुलिस को सौंप दिया. टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी को देखते हुए और उसकी सराहना करने के लिए पुलिस ने शख्स को सम्मानित किया. 

दुबई पुलिस ने किया टैक्सी ड्राइवर को सम्मानित
अल बार्शा पुलिस स्टेशन के निदेशक ब्रिगेडियर माजिद अल सुवैदी ने दुबई टैक्सी कॉर्पोरेशन में काम करने वाले टैक्सी ड्राइवर को इसके लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इसके आगे उन्होंने कहा कि ड्राइवर का ये ईमानदारी न केवल सुरक्षा को बढ़ाता है बल्कि समाज में एक सकारात्मक सोच पैदा करता है. हम सभी को इसी ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए.  

ड्राइवर ने सम्मान के लिए जताया आभार 
चालक की तारीफ करते हुए दुबई पुलिस ने कहा कि ऐसी ईमानदारी को पुलिस समाज में बढ़ावा देना चाहती है. इसके बाद अबू जैद ने इस सम्मान का आभार जताते हुए कहा कि किसी भी कीमती वस्तुओं को लौटाना उसका कर्तव्य है, ताकि ये कीमती सामान उनके मालिक तक सुरक्षित पहुंच सके.

दुबई पुलिस का कहना है कि ड्राइवर के इस ईमानदारी ने दुबई में कानून व्यवस्था और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दिया है.

ये भी पढ़ें:  जेल में भी महंगे कपड़े-जूते पहनता है लॉरेंस बिश्नोई! गैंगस्टर के भाई का दावा- ‘हर साल खर्च होते हैं 40 लाख’



Source


Share

Related post

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें…

Share अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार 13 दिनों…
‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’, राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मा

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’,…

Share कथित NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस सांसद…
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- ’26 दिन बाद खाने का स्वाद

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन?…

Share मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया…