• February 2, 2023

अमित शाह बोले- हरियाणा की सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल, चक्‍कर में पड़ गए दुष्‍यंत चौटाला!

अमित शाह बोले- हरियाणा की सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल, चक्‍कर में पड़ गए दुष्‍यंत चौटाला!
Share

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला (Dushyant Singh Chautala) को टेंशन में डाल दिया है. दरअसल, ये चिंता अमित शाह के 2024 में होने वाले चुनावों में राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर ‘कमल खिलेगा’ वाले बयान से शुरू हुई. राज्य में फिलहाल बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार है. चौटाला ने पिछले महीने ही घोषणा की थी  कि दोनों पार्टी 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी साथ मिलकर लड़ेगें, लेकिन शाह के इस बयान से अब चौटाला चक्कर में पड़ गए हैं. 

राजनीतिक गलियारों में फैली खबरों की मानें तो अमित शाह का यह बयान बीजेपी कैडर के लिए अपने दम पर चुनाव लड़ने का एक संकेत हो सकता है. सोनीपत के गोहाना में एक राज्य इकाई की रैली को संबोधित करते हुए शाह ने लोगों से 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में बनाए रखने की अपील की. रैली बीजेपी की लोकसभा प्रवासी योजना के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें वरिष्ठ नेता उन 160 निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाएं करते हैं. जहां पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने में विफल रही थी. 

2024 में होंगे विधानसभा-लोकसभा चुनाव 

हरियाणा में बीजेपी का फोकस सिरसा, रोहतक और सोनीपत पर ज्यादा है. गोहाना सोनीपत संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है. यहां साल 2024 में ही लोकसभा और राज्यसभा के चुनाव होने हैं. विधानसभा का चुनाव इसलिए 2024 में होगा क्योंकि यहां  कार्यकाल अक्टूबर में समाप्त हो रहा है. दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में कहा था कि 2019 के चुनाव के बाद जब बीजेपी और जेजेपी ने गठबंधन किया तो यह तय हो गया था कि 2024 के चुनाव भी साथ लड़ेंगे. 

एक मीडिया हाउस से बात करते हुए चौटाला ने कहा था कि हमारी पार्टी ने 2019 में बीजेपी के साथ गठबंधन किया. गठबंधन अभी भी जारी है. वह बस इतना कह सकते हैं कि दोनों पार्टियां गठबंधन में हैं और आगामी चुनाव मिलकर लड़ेंगी. हालांकि, उन्होंने ‘कमल खिलने’ वाले बयान पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए हर पार्टी अपनी तैयारी करती है. हम भी राज्य भर में जनसभाएं करते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

ABP Budget Conclave 2023: ‘अगस्त 2026 तक बुलेट ट्रेन’, अश्विनी वैष्णव बोले- दुनियाभर की ग्रोथ का इंजन बनेगा भारत



Source


Share

Related post

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- ‘हर मां-बहन को मैं…’

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि,…

Share तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस हिरासत में लिया गया था. उसी दिन…
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में…

Share भारत सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी सीएपीएफ्स और असम राइफल्स यानी एआर में कांस्टेबल (जनरल…
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले – ‘खून का बदला…’

इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर…

Share ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहते हैं. उन्होंने पिछले…