• April 16, 2025

डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, तीन शहरों में की छापेमारी

डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, तीन शहरों में की छापेमारी
Share

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोलकाता जोनल टीम ने 11 अप्रैल 2025 को एक बड़े डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड केस में कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु के कई लोकेशनों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई. इस दौरान टीम को कई अहम डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल एविडेंस मिले हैं.

ED ने ये जांच कोलकाता पुलिस की तरफ से साइबर थाने में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी. FIR में बताया गया था कि आरोपी लोग मिलकर एक गैंग चला रहे थे जो आम लोगों से पैसे ठगते थे. ये आरोपी खुद को CBI, कस्टम या दूसरी सरकारी एजेंसियों का अफसर बताकर लोगों को कॉल और WhatsApp करते थे. वो लोगों को डराते थे कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग में आ गया है और जल्द ही उनकी अरेस्ट और प्रॉपर्टी सीज हो सकती है.

आरोपियों ने दूसरों के नाम पर खोले फर्जी बैंक अकाउंट्स 
इसके लिए आरोपी फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाते थे, जिन पर सुप्रीम कोर्ट, RBI, कस्टम और CBI के नकली लेटरहेड्स होते थे. ये डॉक्यूमेंट्स पीड़ितों के नाम पर बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठी जाती थी.

जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी लोगों ने कई फर्जी बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जो दूसरों के नाम पर खोले गए थे. इन अकाउंट्स का इस्तेमाल लोगों से ठगे गए पैसे को इकट्ठा करने के लिए किया जाता था. पैसे को तुरंत ही कई दूसरे अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिया जाता था ताकि असली सोर्स छुपाया जा सके.

दो मास्टरमाइंड हो चुके अरेस्ट

इस केस में पहले ही ED ने दो मास्टरमाइंड्स योगेश दुआ (दिल्ली निवासी) और चिराग कपूर उर्फ चिंतक राज (बेंगलुरु निवासी) को 4 अप्रैल 2025 को अरेस्ट कर लिया था. दोनों को ED की कस्टडी में रखा गया था और अब वो जेल में हैं. ED की जांच अब भी जारी है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

नेशनल हेराल्ड को लेकर गांधी परिवार पर भड़की बीजेपी, पूछा- अपनी विरासत क्यों नहीं बचा पाई कांग्रेस?



Source


Share

Related post

पहली बार भारत आ रहे मार्क कार्नी, क्यों अहम है कनाडा के PM का ये दौरा, किन मुद्दों पर होगी बात

पहली बार भारत आ रहे मार्क कार्नी, क्यों…

Share प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत आ रहे हैं. वो कल…
‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट’, पुलिस का दावा

‘नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI…

Share दिल्ली के भारत मंडपम  में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के…
Tripura Woman Brutally Assaulted By Live-In Partner In Gurugram After Late-Night Argument

Tripura Woman Brutally Assaulted By Live-In Partner In…

Share Last Updated:February 20, 2026, 05:31 IST The incident surfaced when the victim’s mother called the police, reporting…