• June 21, 2023

बेन स्टोक्स ने पहले दिन पारी घोषित करने के फैसले का किया बचाव, बताया- क्या था प्लान

बेन स्टोक्स ने पहले दिन पारी घोषित करने के फैसले का किया बचाव, बताया- क्या था प्लान
Share

Ben Stokes defends declaration: 2023 एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा. बेहद उतार-चढ़ाव वाले इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 विकेट से बाज़ी मारी. इंग्लैंड की हार के बाद चारों तरफ से उनके पहले दिन के पारी घोषित करने के फैसले की आलोचना हो रही है. हालांकि, एजबेस्टन में हार के बाद स्टोक्स ने अपने फैसले का बचाव किया है. 

भले ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज़ सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को हरा दिया, लेकिन इस मैच रोमांच की सारी हदें पार हो गईं. ऑस्ट्रेलिया को पैट कमिंस और नाथन ल्योन ने अपनी बल्लेबाजी से जीत दिलाई. इसके साथ ही कंगारुओं ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. 

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393 रन बनाकर घोषित की थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 386 रन बनाए थे. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 273 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने मैच के अंतिम लम्हों में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया. 

मैं अगर-मगर वाला कप्तान नहीं- बेन स्टोक्स

पहले टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं आगे भी ऐसे फैसले लेता रहूंगा. मैं अगर-मगर वाला कप्तान नहीं हूं. आगे भी कभी अगर 20 मिनट का खेल बचा हो और 398/6 हो तो मैं पारी घोषित करने का फैसला करूंगा. मैं आगे भी इसी अंदाज़ में खेलना जारी रखूंगा.”

इंग्लैंड कप्तान ने आगे कहा, “हमने पारी घोषित करने के फैसले को मैच पर शिकंजा कसने की नज़र से देखा. कोई भी लास्ट 20 मिनट में बैटिंग नहीं करना चाहता. हो सकता था कि हम 40 एक्सट्रा रन बना लेते या फिर दो गेंद में दो विकेट गिर जाते. लेकिन मैंने उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर पर अटैक करने के बारे में सोचा. मुझे पारी जल्दी घोषित करने पर कोई पछतावा नहीं है.”



Source


Share

Related post

नेट्स में रवींद्र जडेजा पर बुरी तरह ‘झपट’ पड़े वैभव सूर्यवंशी, छोटा सा वीडियो उड़ा देगा होश

नेट्स में रवींद्र जडेजा पर बुरी तरह ‘झपट’…

Share आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) राजस्थान रॉयल्स के लिए…
पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी; लिस्ट में बाबर आजम भी

पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप…

Share Pakistan Cricket Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कुछ खास नहीं गुजरा था.…
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया

राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों…

Share संजू सैमसन (Sanju Samson) 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. अब इंडियन प्रीमियर…