• April 26, 2025

भारत कब करेगा पाकिस्तान पर हमला? PAK के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बता दी तारीख

भारत कब करेगा पाकिस्तान पर हमला? PAK के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बता दी तारीख
Share

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत को लगातार गीदड़भभकी दे रहा है. पाकिस्तान के एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में PAK के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बता दिया कि भारत कब हमला करेगा.

पाकिस्तान के ABN न्यूज़ के एक इंटरव्यू में अब्दुल बासित ने कहा, ‘मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि भारत कोई न कोई कार्रवाई तो जरूर करेगा, क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों बिहार में ये ऐलान किया कि वो कार्रवाई तो जरूर करेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि अगर हम अतीत में देखें तो 2016 में उरी का मामला सामने आया. उसके बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा रचाया. 

‘दरियाओं में पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा’
अब्दुल बासित ने कहा, ‘भारत की मीडिया, उनके आर्मी अधिकारी और रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो भारत कोई न कोई हमला तो करेगा ही.’ सिंधु जल समझौते को भारत की तरफ से रद्द किए जाने को लेकर उन्होंने कहा, ‘पानी के बिना पाकिस्तान का गुजारा होना मुश्किल है. पानी न मिलने के कारण हमारी जिंदगियां खतरे में पड़ जाएंगी और अगर दरियाओं में पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा.’ 

‘भारत कब करेगा पाकिस्तान पर हमला’
पाकिस्तानी एंकर के सवाल पर अब्दुल बासित ने जोर देकर कहा, ‘भारत कार्रवाई तो करेगा ही. भले वो आज हो, कल हो या हफ्ते भर बाद हो. हमने देखा कि पुलवामा हमले के बाद 12 दिनों में भारत ने कार्रवाई की थी. उरी हमले के बाद हमने देखा कि 8-9 दिनों में ही भारत ने कथित तौर पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. भारत का रिकॉर्ड क्लीयर है कि वो 8-12 दिनों के अंदर ही कार्रवाई करता है.’ 

उन्होंने आगे कहा कि अगर हम इसी पैटर्न को देखें तो 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला हुआ तो इस बार भारत 1-3 मई के बीच या पहले हफ्ते में भी कार्रवाई कर सकता है. आगे कहा कि भारत ने अगर ऐसी कोई कार्रवाई की तो हम भी पूरी तरह से तैयार हैं. पाकिस्तान भी तगड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा. 

ये भी पढ़ें:

‘धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकियों की पर्ची क्यों नहीं निकाली’, पहलगाम हमले पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती



Source


Share

Related post

Govt may use IAF aircraft to transport question papers for NEET retest: Report

Govt may use IAF aircraft to transport question…

Share NEW DELHI: The Centre is mulling over the possibility of using the Indian Air Force for the…
‘Sada suhagan’ trap: The reasons why she can’t walk away

‘Sada suhagan’ trap: The reasons why she can’t…

Share “Humaari ladki toh gai hai… muh se awaaz nahi nikalti… sehmi sehmi si rehti hai,” Twisha Sharma’s…
ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- ‘सच्चे मित्र की तरह…’

ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का…

Share पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान को ईद-उल अजहा की मुबारकबाद दी. ईरान ने इस्लामाबाद के…