• May 22, 2026

CSK के खिलाफ विस्फोटक पारी, शुभमन गिल ने कर दिए ये 4 बड़े कमाल; पूरे किए 6 हजार रन

CSK के खिलाफ विस्फोटक पारी, शुभमन गिल ने कर दिए ये 4 बड़े कमाल; पूरे किए 6 हजार रन
Share

शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की शतकीय साझेदारी ने गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की. इसके बाद जोस बटलर ने नाबाद 57 रन बनाए. GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए, जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 140 रनों पर ढेर हो गई. गुजरात ने 89 रनों के बड़े अंतर से मुकाबले को जीत लिया.

तीसरी बार 600 प्लस रन

शुभमन गिल IPL के जारी सीजन में 600 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने, हालांकि उनके बाद साईं सुदर्शन ने भी इस आंकड़े को छू लिया. ये गिल का इस सीजन छठा अर्धशतक था. वह ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर आ गए हैं, उनके 13 मैचों में 616 रन हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, अब 1 स्पॉट के लिए 4 दावेदार; समझिए क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण

IPL इतिहास में तीसरी बार है जब शुभमन गिल ने 600 से अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने इस मामले में डेविड वार्नर, क्रिस गेल जैसे दिग्गजों की बराबरी की. उनसे आगे राहुल और विराट कोहली हैं. गिल ने 2023 में 890, 2025 में 650 रन बनाए थे.

शुभमन गिल के 6000 टी20 रन पूरे

शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने अपने 6000 टी20 रन भी पूरे किए. गिल ने 185 पारियों में इस आंकड़े को छुआ है. विराट कोहली ने 184 और राहुल ने 166 पारियों में इसे छुआ था.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के ये 11 खिलाड़ी खेल चुके हैं IPL, जानिए कौन किस टीम में था शामिल

शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई. 10वीं बार है जब इन दोनों ने शतकीय साझेदारी की है. इस जोड़ी ने डिविलियर्स और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी भी की.

GT ने ठोकी टॉप-2 की मजबूत दावेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स पर 89 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस के टॉप-2 में बने रहने के चांस बढ़ गए हैं. RCB 13 मैचों में 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. GT अपने लीग स्टेज के सभी 14 मैच खेल चुकी है, +0.695 की नेट रन रेट और 18 अंकों के साथ शुभमन गिल एंड टीम तालिका में दूसरे नंबर पर है. सनराइजर्स हैदराबाद भी अंतिम मैच जीतकर 18 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन तब नेट रन रेट तय करेगा कि कौन टॉप-2 में रहेगा और ऐसे में गुजरात का नेट रन रेट अभी अच्छा है.



Source


Share

Related post

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं…

Share श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं. कोलंबो में खेले…
In glory in Galle, it’s time for Team India to iron out the flaws

In glory in Galle, it’s time for Team…

Share India’s captain Shubman Gill congratulates bowler Prasidh Krishna for the dismissal of Sri Lanka’s Niroshan Dickwella during…
India elect to bat against Sri Lanka in 1st Test at Galle

India elect to bat against Sri Lanka in…

Share KL Rahul plays a shot during the day one of the first cricket test match between Sri…