• June 13, 2026

IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में बड़ा हादसा, इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, सा

IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में बड़ा हादसा, इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, सा
Share

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एक कार्गो विमान था, जिसका इस्तेमाल सैन्य सामान और जरूरी सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है. घटना के बाद मौके पर राहत और जांच का काम जारी है.

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब AN-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. लैंडिंग के दौरान अचानक विमान हादसे का शिकार हो गया.

इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि IAF का AN-32 एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी बना दी गई है.

सप्लाई ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है AN-32

AN-32 भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है. यह विमान दुर्गम इलाकों में भी संचालन के लिए जाना जाता है.

पायलट की मौत की आशंका

शुरुआती रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में पायलट की जान जा सकती है. हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक हताहत की पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: ‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया

राहत और जांच अभियान जारी

हादसे के बाद एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. वायुसेना ने कहा है कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. IAF अधिकारियों के अनुसार, जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के बाद दुर्घटना स्थल पर आग बुझाने का काम चल रहा है.

यह भी पढ़ें: भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत




Source


Share

Related post

Who will lead CJP protest? Abhijeet Dipke names…

Share Cockroach Janta Party names Ajinkya Shinde to lead its Jantar Mantar protest after founder Abhijeet Dipke and…

Watch: Drones take to Delhi skies ahead of…

Share Drones are being used to monitor the security situation around the roundabout near Hotel Le Méridien in…

Rahul Gandhi’s claim that President Murmu accepted ‘vote…

Share Rahul Gandhi along with several other opposition MPs met President of India. NEW DELHI: Congress leader Rahul…