• June 13, 2026

LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, रन आउट हुए रोहित शर्मा; तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान

LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, रन आउट हुए रोहित शर्मा; तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान
Share

आज से भारत और अफगानिस्तान की 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इसी सीरीज से टीम इंडिया का 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी का सफर शुरू हो रहा है. कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे सीनियर बल्लेबाज एक्शन में दिखेंगे लेकिन विराट कोहली चोट के कारण इस वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. यशस्वी जायसवाल को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया गया था.

हार्दिक पांडया भी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जो चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी के पास मौका है की वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम इंडिया में जगह पक्की करें. प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे, इन 3 खिलाड़ियों को इंटरनेशनल डेब्यू का अवसर मिल सकता है.

हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक के इतिहास में 4 वनडे मैच खेले गए हैं. इनमें 3 बार टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा. अब तक क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को नहीं हराया है. धर्मशाला स्टेडियम पर पहली बार भारत और अफगानिस्तान की टीम किसी वनडे मैच में भिड़ रही हैं.

भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान का स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी



Source


Share

Related post

2026 में टीम इंडिया ने छोड़े इतने कैच,…

Share क्रिकेट में एक कैच सिर्फ एक मौका नहीं होता, बल्कि कई बार वही पूरे मैच की कहानी…

Bangladesh Vs Sri Lanka Asian Games 2026 LIVE…

Share CNN name, logo and all associated elements ® and © 2026 Cable News Network LP, LLLP. A…

IND Vs SL Live Score, Asian Games Semifinal:…

Share India vs Sri Lanka Live Score, Asian Games 2026 Cricket Semifinal 2 Today Updates: Put in to…