• August 13, 2023

कैसे फॉर्म में लौटे शुभमन गिल? चौथे टी20 में 77 रनों की पारी खेलने के बाद खुद खोला राज़

कैसे फॉर्म में लौटे शुभमन गिल? चौथे टी20 में 77 रनों की पारी खेलने के बाद खुद खोला राज़
Share

IND vs WI, Shubhman Gill: पिछले कुछ मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल ने शनिवार रात अपना रौद्र रूप दिखाया. फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में गिल का पुराना रूप देखने को मिला. चौथे टी20 में भारत को जीत दिलाने के बाद गिल ने कहा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फॉर्म में वापसी के लिए उन्होंने ‘बेसिक्स’ पर ध्यान दिया और उस तरीके को अपनाया जब वह रन बना रहे थे. 

यह 23 वर्षीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया था. उन्होंने इन मैचों में 03, 07 और 06 रन बनाए थे, लेकिन चौथे मैच में 47 गेंदों पर 77 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की. भारत ने यह मैच 9 विकेट से जीता. 

गिल ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद पंजाब के अपने साथी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ बात करते हुए कहा, “पहले तीन मैचों में मैं 10 रन तक भी नहीं पहुंच पाया था. आज विकेट थोड़ा बेहतर था, इसलिए मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता था. इसके बाद जब हमें अच्छी शुरुआत मिली तो फिर हम उसका अच्छा अंत करना चाहते थे.”

उन्होंने आगे कहा, “टी20 प्रारूप इसी तरह का होता है. जब आपके पास तीन चार मैच होते हैं तो आपके अच्छे शॉट को क्षेत्ररक्षक कैच कर लेता है, आपकी निगाहें तेजी से रन बनाने पर होती हैं और ऐसे में सोचने का ज्यादा समय नहीं होता है.”

गिल ने आगे कहा, “अपने बेसिक्स पर लौटना महत्वपूर्ण होता है. आप तब उन तरीकों पर गौर करते हो जब आप लगातार रन बना रहे होते थे. आपको यह पता करना होता है कि आप कहां गलती कर रहे हैं. मेरा मानना है कि इन तीनों मैचों में मैंने कोई गलती नहीं की, लेकिन मैं अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहा था.”

ये भी पढ़ें…

IND vs WI: Yashasvi Jaiswal ने ताबड़तोड़ बैटिंग के बाद पांड्या को कहा थैंक्यू, पढ़ें क्या है वजह



Source


Share

Related post

एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम

एक देश, 3 टीमें… पूरी तरह से बदल…

Share पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने देश की टीमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में दिख रहा…
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- ‘ये जीत हमारे लिए…’

अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से…

Share Shubman Gill Statement: भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट 06 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तानी, टीम से भी होंगे बाहर

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव से छिनी…

Share Suryakumar Yadav Removed as T20I Captain: भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार…