• April 20, 2023

लखनऊ के खिलाफ जीती हुई बाज़ी गंवाने से बेहद निराश हैं सैमसन, मैच के बाद बताया कहां हुई गलती

लखनऊ के खिलाफ जीती हुई बाज़ी गंवाने से बेहद निराश हैं सैमसन, मैच के बाद बताया कहां हुई गलती
Share

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 26वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम का पिछले 3 मैचों से चला आ रहा विजय रथ आखिरकार रुक गया. राजस्थान की टीम को अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा. 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक टीम 10 ओवरों का खेल समाप्त होने तक काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गंवाने की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा.

इस मुकाबले में मिली करीबी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन जहां निराश दिखाई दिए वहीं उन्होंने अपने बयान में कहा कि हार का सामना करने के बाद बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं होता है. हमारी कोशिश जयपुर में अपने पहले मैच को जीतने की थी. हम इस हार से सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे. हमारी बल्लेबाजी को देखते हुए हमें इस लक्ष्य को हासिल करना चाहिए था, लेकिन लखनऊ की टीम ने यहां के हालात में काफी शानदार गेंदबाजी की.

संजू सैमसन ने अपने बयान में आगे कहा कि हमें इस विकेट पर थोड़ा बेहतर तरीके से खेलने की जरूरत थी जो हमने 9 ओवरों तक किया. जायसवाल के आउट होने के बाद हमें एक और बड़ी साझेदारी करनी चाहिए थी. उन्होंने हमारे खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की और मुझे लगता है कि हमने जल्दी-जल्दी विकेट भी गंवा दिए.

इस पिच पर 5 ओवरों में 50 रन बनाना आसान काम नहीं

सैमसन ने आगे कहा कि आखिरी के 5 ओवरों में इस पिच पर 50 रन बनाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है और उनकी गेंदबाजी ने इसे और भी कठिन बना दिया. आप इस खेल में जीते या हारे आपको सीखने को जरूर मिलता है. हम इस हार से काफी कुछ सीखने की कोशिश करेंगे. हमने गेंदबाजी में काफी बेहतर किया और उन्हें 150 रनों तक रोक लिया. हमें इस मैच में की गई गलतियों में सुधार करते हुए आगे आने वाले मैचों पर ध्यान लगाना होगा.

 

यह भी पढ़ें…

IPL 2023: बैंगलोर में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कई सामान गायब, पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की




Source


Share

Related post

‘One Of Those Knocks Where…’! CSK Skipper’s High Praise For Centurion Sanju Samson

‘One Of Those Knocks Where…’! CSK Skipper’s High…

Share Last Updated:April 12, 2026, 00:08 IST CSK put up 212 on the board as Samson dazzled with…
IPL 2026: Sanju Samson’s 115, Jamie Overton’s four-fer help CSK outfox DC for season’s first win | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Sanju Samson’s 115, Jamie Overton’s four-fer…

Share Sanju Samson (Photo by BCCI) NEW DELHI: Sanju Samson returned to form in style, smashing a brilliant…
IPL: Starting with Sachin Tendulkar’s decision, Rohit Sharma completes 15 years at MI | Cricket News – The Times of India

IPL: Starting with Sachin Tendulkar’s decision, Rohit Sharma…

Share MUMBAI: A remarkable journey in the IPL reached a major milestone on Thursday as Rohit Sharma completed…