• June 23, 2025

कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला, कहा- ‘जितने बम US ने बरसाए, उतनी मिसाइलें हमने दाग

कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला, कहा- ‘जितने बम US ने बरसाए, उतनी मिसाइलें हमने दाग
Share

Iran Attack on US Base in Qatar: ईरान ने सोमवार (23 जून) को अमेरिका के खिलाफ बड़ी जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे अल-उदीद को निशाना बनाया है. ईरान ने यह कार्रवाई अमेरिका की ओर से उसके तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर बमबारी करने के कुछ दिनों बाद की है. इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसमें शामिल होने की बात कही थी. इसके बाद अमेरिका के बी-2 बॉम्बर जहाजों ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बम गिराए.  

ईरानी सशस्त्र बलों ने हमले को लेकर जारी किया बयान

ईरानी सशस्त्र बलों ने कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे अल-उदीद (Al-Udeid) बेस पर हमला करने के बाद एक बयान जारी किया. बयान में ईरानी सशस्त्र बलों ने कहा, “इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पवित्र कोड ‘अबा अब्दुल्लाह अल-हुसैन’ (PBUH) के साथ ऑपरेशन बशारत फतह के तहत कतर स्थित अमेरिकी सेना के अल-उदीद बेस पर ताकतवर और विनाशकारी मिसाइलों से हमला किया है. यह बेस अमेरिकी एयर फोर्स का हेडक्वार्टर है और पश्चिमी एशिया के इलाके में अमेरिकी आतंकवादी सेना की सबसे बडी रणनीतिक ऐसेट है.”

ईरानी सेना ने अमेरिका के व्हाइट हाउस और उसके सहयोगियों के लिए संदेश देते हुए कहा, “ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठाए गए किसी भी सवाल को किसी स्थिति में जवाब दिए बगैर नहीं छोड़ेगा.”

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने जारी किया बयान

कतर में अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डे पर ईरानी सशस्त्र बलों के हमले के बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी एक बयान जारी किया. सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में कहा, “ईरान ने कतर स्थित अल-उदीद अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डे पर ताकतवर और विनाशकारी हमला किया है. जिसके बारे में कहा गया था कि यह शहरी इलाके से दूर स्थित है और इस हमले से हमारे अन्य मित्र और भाईचारे वाले देशों पर किसी तरह का खतरा नही है.”

सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि इस बयान को एक मैसेज बताया है. इसमें कहा गया कि ईरान का यह हमला सिर्फ अमेरिका की ओर से फोर्डो फ्यूल इनरिटमेंट प्लांट पर गिराए गए बंकर बस्टर बमों का जवाब है, जो पहाड़ों की गहराइयों में स्थित ईरान का सबसे सुरक्षित परमाणु फेसिलिटी है.”

सुरक्षा परिषद ने कहा, “ईरान की परमाणु ठिकानों और फेसिलिटीज के खिलाफ अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई के जवाब में, कुछ घंटे पहले इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के ताकतवर सशस्त्र बलों ने कतर में स्थित अमेरिकी एयरबेस अल-उदीद पर हमला किया.” परिषद ने कहा, “इस हमले में दागी गई मिसाइलों की संख्या उतनी ही थी, जितने बम अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर फेसिलिटीज पर गिराए थे.”



Source


Share

Related post

Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi on Iran war earlier this week: Report | India News – The Times of India

Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi…

Share Elon Musk participated in a phone call on Tuesday between Prime Minister Narendra Modi and US President…
Iran-Israel war LIVE: Israel pounds south Beirut, says it has captured Hezbollah members

Iran-Israel war LIVE: Israel pounds south Beirut, says…

Share A series of strikes hit Beirut’s southern suburbs yesterday and early today, the first attack on the…
Bangladesh rushes to secure  billion loan amid energy crisis

Bangladesh rushes to secure $2 billion loan amid…

Share Motorists queue to refuel their motorcycles at a fuel station amid concerns over fuel supply amid the…