• April 7, 2026

US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच…

US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच…
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को न खोलने पर ईरान में बड़े हमले की चेतावनी दी है. इस बीच भारत सरकार ने ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवायजरी जारी की है. ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारत के नागरिकों से कहा है कि वे अगले 48 घंटों तक जहां है, वहीं रहे. एडवायजरी में यह भी कहा गया है कि लोग घर के अंदर रहें और सभी बिजली और सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहें.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को न खोलने पर ईरान में बड़े हमले की चेतावनी दी है. इस बीच भारत सरकार ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारत के नागरिकों से कहा है कि वे अगले 48 घंटों तक जहां है, वहीं रहे. एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि लोग घर के अंदर रहें और सभी बिजली और सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहें.

एडवाइजरी में कहा गया, ‘जो लोग भारतीय दूतावास की ओर से बुक किए गए होटलों में ठहरे हुए हैं, वे वहीं अंदर ही रहें और वहां मौजूद दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें.’

दूतावास ने शेयर किए इमरजेंसी संपर्क सूत्र

भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में चार इमरजेंसी नंबर और ईमेल भी साझा किए है. जिनमें- +989128109115, +989128109102, +989128109109, +989932179359 मोबाइल नंबर्स शामिल हैं और cons.tehran@mea.gov.in ईमेल आईडी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी बड़े हमले की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर ईरान को बड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी.’ उन्होंने कहा कि वे ऐसा चाहते तो नहीं है, लेकिन शायद ऐसा ही हो जाएगा.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा.’ उन्होंने आगे कहा कि आज की रात दुनिया के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होगी, क्योंकि 47 सालों से चली आ रही जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आखिरकार खत्म हो जाएगा. वहीं, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बीच अमेरिका से बातचीत के सभी चैनलों को सस्पेंड कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः ’55 साल पहले दो टुकड़े किए थे, लेकिन इस बार…’, ख्वाजा आसिफ के कोलकाता वाली धमकी पर भड़के राजनाथ, 1971 की दिलाई याद



Source


Share

Related post

पीएम नेतन्याहू बोले- मिशन अधूरा, जरूरत पड़ी तो फिर शुरू होगा वॉर, भड़के ईरान का पलटवार

पीएम नेतन्याहू बोले- मिशन अधूरा, जरूरत पड़ी तो…

Share US Israel War: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के महज कुछ घंटों बाद ही…
US Iran War: पाकिस्तान ने दिखा दिया अपना असली रंग, जंग होने पर ईरान का नहीं इस देश का लेगा पक्ष

US Iran War: पाकिस्तान ने दिखा दिया अपना…

Share ईरान जंग को लेकर अब तक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान ने अपना असली चेहरा…
48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरान के पीछे चीन-रूस का दम… तो इस वजह से नहीं हो रहा वॉर का ‘The End’!

48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरान के पीछे चीन-रूस…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom West Asian Tensions: मिडिल ईस्ट में…