• January 1, 2024

जापान में भूकंप के बाद आई सुनामी की उठती लहरें, देखें खौफ के बीच कैसे लोगों ने बचाई अपनी जान

जापान में भूकंप के बाद आई सुनामी की उठती लहरें, देखें खौफ के बीच कैसे लोगों ने बचाई अपनी जान
Share

Japan Earthquake: जापान में सोमवार (1 जनवरी) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई. जापान में भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठ रही हैं. भूकंप सेंट्रल जापान के इलाक़ों में महसूस किया गया है. .भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:10 बजे इशिकावा प्रान्त के नोटो क्षेत्र में आया. 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, खतरे को देखते हुए ईशीकावा के तटीय क्षेत्रों में लोगों से फौरन इलाक़ों को खाली करने के लिए कहा गया है. इन लोगों से किसी ऊंची जगहों पर जाने के लिए बोला गया है. जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि खतरा अभी टला नहीं है. ऐसे में तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है. 

सुनामी की वायरल हो रही वीडियो 

इस बीच सोशल मीडिया पर सुनामी की पहली लहर की वीडियो वायरल हो रही है, जो बेहद ही भयावह हैं. इसके साथ ही जापान में आये भीषण भूकंप का भी वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि एबीपी न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सका है.

भूकंप का वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्टोर में आलमारियों में रखे गए सामान कैसे भूकंप के कारण भरभरा कर गिरने लगते हैं. वीडियो में भूकंप से घबराए लोग बचने और छिपने का प्रयास कर रहे हैं. 

तीन घंटे में 30 झटके 

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन घंटों में मध्य जापान में 30 से अधिक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिनकी तीव्रता 3.6 से 7.5 तक रही है. इसके साथ ही इशिकावा, निगाटा, नागानो और टोयामा प्रान्त को खतरे वाले जोन में चिन्हित किया गया है. 

उधर भूकंप और सुनामी के खतरे को देखते हुए जापान में मौजूद भारतीय दूतावास ने एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है.जापान में भारत के दूतावास ने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में पलने वाले आतंकी ही बन गए देश के लिए सिरदर्द, 2023 के ये आंकड़ें दे रहे गवाही




Source


Share

Related post

‘मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा’, 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

‘मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा’, 38…

Share अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 38 साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर…
नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना

नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री,…

Share भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे के लिए इजरायल के लिए रवाना हो गए…
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, परमाणु परीक्षण की आशंका तेज

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता…

Share अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी हिस्से में 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज…