• October 19, 2023

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 88 कैंडिडेट्स का है नाम

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, 88 कैंडिडेट्स का है नाम
Share

MP Congress Candidate List 2023: मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 88 उम्मीदवार हैं. पार्टी ने तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं. 

वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने उन्हें गोटेगांव से फिर उतारा. पहली लिस्ट में प्रजापति का टिकट कट गया था लेकिन दबाव के कारण दूसरी सूची में गोटेगांव से कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल कर प्रजापति को फिर से मौका दे दिया.

कांग्रेस ने इन प्रमुख सीटों पर उतारे ये उम्मीदवार

कांग्रेस की इस लिस्ट में मुरैना से दिनेश गुर्जर, भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी, ग्वालियर से सुनील शर्मा, गुना से पंकज कनेरिया, रीवा से राजेंद्र शर्मा, सीधी से ज्ञान सिंह, जबलपुर कैंट से अभिषेक चौकसे चिंटू, भोपाल उत्तर से आतिफ अकील, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, देवास से प्रदीप चौधरी, इंदौर-3 से दीपक पिंटू जोशी, इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल और उज्जैन दक्षिण से चेतन प्रेमनारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.

कुछ ही दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिनमें मध्य प्रदेश एक बड़ा राज्य है. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

यह भी पढ़ें- ‘फलस्तीन के लोगों की आकांक्षा है कि…’, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने इजरायल-हमास जंग पर क्या कुछ कहा?




Source


Share

Related post

Congress’s ‘solo’ game in West Bengal: Bold political move or only way forward | India News – The Times of India

Congress’s ‘solo’ game in West Bengal: Bold political…

Share NEW DELHI: Is the Congress decision to go solo in West Bengal a bold political move with…
Plea in SC for FIR against Assam CM Himanta for hate speech | India News – The Times of India

Plea in SC for FIR against Assam CM…

Share NEW DELHI: Bringing to SC’s notice various instances of Assam CM Himanta Biswa Sarma’s alleged hate speeches,…
‘If you had taken my advice …’: Lok Sabha Chair Jagdambika Pal fires back at Rahul Gandhi’s ‘ex-Congress member’ jab — video | India News – The Times of India

‘If you had taken my advice …’: Lok…

Share Rahul Gandhi and Jagdambika Pal (Images/Agencies) NEW DELHI: A sharp exchange took place in the Lok Sabha…