• August 31, 2026

नेपाल बाढ़: टनल में फंसे लोग, मदद के लिए भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नेपाल आपदा में 939 मौतें; भारत ने मदद भेजी।

नेपाल में पिछले हफ्ते आई भीषण प्राकृतिक आपदा की वजह से देश के कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में भारी संख्या में फंसे लोगों को निकालने के लिए नेपाली सेना के साथ-साथ अब भारतीय सेना की विशेष टनल रेस्क्यू टीम भी कंधे से कंधा मिलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. एबीपी न्यूज के पास आई भारतीय सेना के लंगटांग टनल में चल रहे रेस्क्यू अभियान की एक्सक्लूसिव तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना के जवान, नेपाल स्पेशल फोर्सेज (Nepal SF) के साथ मिलकर बेहद कठिन परिस्थितियों में इस संयुक्त राहत और बचाव कार्य को अंजाम दे रहे हैं.

कर्नल वरुण सूद के नेतृत्व में भारतीय सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

कर्नल वरुण सूद के नेतृत्व में भारतीय सेना की स्पेशल रेस्क्यू टीम टनल में चल बचाव अभियान का संचालन कर रही है. सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के बाद भारतीय सेना और नेपाल स्पेशल फोर्स ने रविवार (30 अगस्त, 2026) को लंगटांग टनल (Langtang Tunnel) के भीतर बेहद जोखिम भरा सर्च ऑपरेशन चलाया और दुर्गम परिस्थितियों का सामना करते हुए बचावकर्मी सुरंग के अंदर करीब 170 मीटर तक प्रवेश करने में सफल रहे, जहां पर मलबा होने के कारण रास्ता पूरी तरह बंद था.

लंगटांग के बाद चिलिमे टनल की ओर बढ़ी भारत-नेपाल की सैन्य टीमें 

इस चुनौतीपूर्ण प्रयास के दौरान रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति का शव सुरंग से बरामद किया. लंगटांग सुरंग में तलाशी पूरी करने के बाद, भारतीय सेना की यह विशेषज्ञों की टीम अब दूसरे अति-चुनौतीपूर्ण ‘चिलिमे’ (Chilime) टनल की ओर रवाना हो गई है. आपदा की इस घड़ी में भारतीय और नेपाली सेना का यह साझा अभियान दोनों देशों के बीच अटूट संबंधों और सैन्य भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है.

नेपाल में अभी तक 939 लोगों की मौत की पुष्टि

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पिछले हफ्ते बुधवार (26 अगस्त, 2026) को आई अचानक त्रासदी में अभी तक 939 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 3,925 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस मुश्किल वक्त में एक सच्चे पड़ोसी के तौर पर भारत ने तुरंत नेपाल की मदद के लिए राहत सामग्री और कई एक्सपर्ट्स की टीम भेजी है.   

यह भी पढ़ेंः टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! 1901 के बाद अगस्त बना सबसे गर्म महीना



Source


Share

Related post

President Murmu appoints new governors for 6 states;…

Share With these appointments, the gubernatorial leadership will change in all six states. Keralam will have Mathur as…

Tyeb Mehta’s ‘Rickshaw Puller’ fetches record Rs 69.1…

Share Tushar Jiwarajka, Founder of Volte Una, with the Tyeb painting. For much of his life, artist Tyeb…

Delhi-Chennai flight diverted to Hyderabad after smoke detected…

Share Flight diverted (Representative image) NEW DELHI: An IndiGo flight from Delhi en-route to Chennai was diverted to…