• August 24, 2023

नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित 7 की मौत, 19 घायल

नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित 7 की मौत, 19 घायल
Share

Nepal Road Accident: नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाके के बारा जिले में गुरुवार (24 अगस्त) को हुए एक सड़क दुर्घटना में 6 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित 7 की मौत हो गई और 19 घायल हो गए. इस बात की जानकारी नेपाल पुलिस ने दी है.
 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेपाल के बारा के जीतपुर सिमारा उपमहानगर-22 के चुरियामाई मंदिर के पास हुए बस दुर्घटना में मारे गए सभी सात लोगों की पहचान भी हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी, जिनमें अधिकांश भारत के लोग थे.

मरने वाले लोगों में राजस्थान के लोग शामिल
काठमांडू से जनकपुर जाने वाली तीर्थयात्रियों से भरी बस आज सुबह 2:00 बजे हादसे का शिकार हो गई. डीपीओ के पुलिस अधीक्षक सीताराम रिजाल के अनुसार बस में कुल 26 यात्री सवार थे. इस हादसे में 17 लोग घायल भी हो गए हैं, जिनको हेटौडा हॉस्पिटल, हेटौडा स्थित सांचो हॉस्पिटल, चुरेहिल हॉस्पिटल और चितवन के ओल्ड मेडिकल कॉलेज भरतपुर में इलाज कराया जा रहा है. बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी. हादसे में तीन नेपाली सहित 14 भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं. वे काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के बाद जनकपुर जा रहे थे.

मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय ने घटना में मारे गए लोगों की पहचान कर ली है. इनमें  41 वर्षीय बिजय लाल पंडित, 67 वर्षीय बहादुर सिंह, 65 वर्षीय मीरा देवी सिंह, 60 वर्षीय सत्यवती सिंह, 70 वर्षीय राजेंद्र चतुर्वेदी, 65 वर्षीय श्रीकांत चतुर्वेदी और 67 वर्षीय  बैजंती देवी शामिल है. ये सारे लोग भारत के राजस्थान राज्य के रहने वाले थे.

ये भी पढ़ें:Wagner Group: प्रिगोझिन का हुआ खात्मा, क्या वैगनर को भी ‘बर्बाद’ कर देंगे पुतिन? जानें अब इस ग्रुप का क्या होगा




Source


Share

Related post

क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित है

क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?…

Share इजरायल ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम जारी…
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ’सीक्रेट’ प्लान!

ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका?…

Share मिडिल ईस्ट जंग के पार्ट-2 को दस दिन पूरे हो चुके हैं और अमेरिका की ईरान पर…
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom अवैध प्रवेश पर उसके खिलाफ मामला…