• August 12, 2026

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सेना के खंडन के बाद वजाहत खान ने प्रतिक्रिया पर खुशी व्यक्त की।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान काफी वक्त से जेल में कैद हैं और उन्हें बहुत ही कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. यहां तक कि उन्हें जेल के अंदर अपने परिवार के किसी सदस्य या निजी डॉक्टरों से भी मिलने की अनुमति नहीं है. इस दौरान इमरान खान के स्वास्थ्य से जुड़ी अटकलों के बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया है कि पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो गई है.

इस दावे के सामने आने के बाद अब पाकिस्तान की सेना ने प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान की सेना के सूचना विभाग ISPR ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. ISPR ने कहा कि ये दावे पूरी तरह से फर्जी और बेबुनियाद है.

किसने किया था इमरान खान की मौत का दावा

दरअसल, पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट वजाहत खान का एक वीडियो बुधवार (12 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में वजाहत खान ने पाकिस्तान के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी का हवाला देते हुए दावा करते हुए कहा कि उन्हें डर है कि इमरान खान अब हमारे बीच में नहीं रहे.

हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस जानकारी की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है और अपने दावे को एक पुष्ट खबर की जगह उन्होंने आशंका करार दिया.

वजाहत खान ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा, ‘मैं दोहराते हुए इस बात को स्पष्ट कर रहा हूं कि उन्होंने (GHQ के सीनियर अधिकारियों ने) इमरान खान के मौत की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने सिर्फ अपने भयानक डर के बारे में पुष्टि की है कि या तो सबसे बुरा हो चुका है या तो होने वाला है. क्यों? क्योंकि पाकिस्तानी सेना ने असामान्य और डरावने ढंग से चुप्पी साध रखी है.’ 

पाक सेना के बयान के बाद क्या बोले वजाहत खान?

हालांकि, पाकिस्तानी सेना की तरफ से इन दावों को खारिज करने के बाद वजाहत खान ने फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘पिछले कई महीनों में यह पहली बार है कि ISPR ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और मेरी रिपोर्टिंग को झूठा करार दिया है. मुझे इस बात की खुशी है कि ISPR ने प्रतिक्रिया दी. झूठी हो या कुछ भी हो, क्योंकि इसका मतलब है कि इमरान खान जिंदा हैं.’ 

यह भी पढ़ेंः बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट




Source


Share

Related post

EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान…

Share सालों पहले, अंग्रेजों ने ‘बांटो और राज करो’ की चाल चलकर भारत को दो हिस्सों में विभाजित…

इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा…

Share पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सलाह पर रविवार (11 अक्टूबर, 2026)…

BLA और TTP के हमलों से पाक सेना…

Share बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा लगातार जारी है. इस हिंसक माहौल में सैन्यबलों पर हो रहे…