• October 4, 2026

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास

Share

पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने रविवार को एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “हरी जर्सी (पाकिस्तान टीम की जर्सी का रंग) में 13 साल बिताने के बाद, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो रही हूं.” उन्होंने अपने सफर के दौरन मिले समर्थन और मदद के लिए कोच, साथी खिलाड़ियों, पीसीबी फैंस और अपनी मां का शुक्रिया किया. उन्होंने लिखा, “मेरी मां, सलीमा इम्तियाज का भी शुक्रिया, जो आईसीसी डेवलपमेंट पैनल में पाकिस्तान की पहली महिला अंपायर बनीं और हमेशा मेरी प्रेरणा रही हैं.”

कायनात इम्तियाज अब मैच रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी. उन्होंने लिखा, “कमेंट्री और प्रेजेंटिंग में तीन साल बिताने के बाद, अब मैं मैच रेफरी के तौर पर एक नया सफ़र शुरू कर रही हूं. मैं मैदान नहीं छोड़ रही, बस भूमिका बदल रही हूं. मैं युवा लड़कियों को यह दिखाना चाहती हूं कि इस खेल में अपना करियर बनाने के कई रास्ते हैं.”

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं, इनमें से 2 बार (2010 और 2014) कायनात इम्तियाज टीम का हिस्सा थीं. 2 गोल्ड जीतने के आलावा वह 2017 वर्ल्ड कप और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स टीम का हिस्सा रहीं. उन्होंने लिखा, “इस सफर की शुरुआत 2007 में कराची स्कूल्स U17 टीम से और पाकिस्तान के लिए खेलने के सपने के साथ हुई थी. 2010 में, मुझे T20I कैप नंबर 22 मिली और मैंने अपने डेब्यू मैच में डबल-विकेट मेडन ओवर डाला. यह आज भी मेरी सबसे पसंदीदा याद है.”

कायनात इम्तियाज ने पाकिस्तान के लिए 19 वनडे खेले, जिसमें 10 विकेट लिए और 134 रन बनाए. 21 टी20 में उन्होंने 8 विकेट लिए. उन्होंने 2023 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.

यह भी पढ़ें- अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल




Source


Share

Related post

Sanju Samson says constant meetings and activities keeping…

Share India’s Axar Patel, Sanju Samson and Arshdeep Singh arrive ahead of the men’s cricket Quarterfinal 2 between…

4x400m women’s relay gives India first athletics gold…

Share Indian athletes continued their medal-winning run in track and field at the 2026 Asian Games in Aichi-Nagoya,…

Asian Games: Manu Bhaker returns empty-handed after four…

Share NEW DELHI: Double Olympic medallist Manu Bhaker will return from the Asian Games 2026 without a medal…