• March 5, 2025

Petrol Diesel Price: यहां जानिए आज क्या है 1 लीटर पेट्रोल और डीजल की सरकारी कीमत

Petrol Diesel Price: यहां जानिए आज क्या है 1 लीटर पेट्रोल और डीजल की सरकारी कीमत
Share

Petrol Diesel Price: डायनेमिक प्राइसिंग की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज बदलाव होता है. जिसकी वजह से कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटती हैं, तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है. आपको बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट की जाती हैं. आज बुधवार 5 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे  सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं.

आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

अगर आप पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो एक नजर आज की नई कीमतों पर जरूर डाल लें. आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं. दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है. जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपए और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपए और डीजल 91.82 रुपए प्रति लीटर है. जबकि, चेन्नई की बात करें तो पेट्रोल 100.76 रुपए और डीजल 92.39 प्रति लीटर है.

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

बेंगलुरु में आज पेट्रोल 102.92 रुपए और डीजल 88.99 रुपए प्रति लीटर है. हैदराबाद की बात करें तो पेट्रोल 107.41 रुपए और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर है. जबकि, नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल 94.87 रुपए और 95.25 रुपए प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत इन दोनों शहरों में 88.01 और 88.01 रुपए प्रति लीटर है.

इसके अलावा पटना में पेट्रोल की कीमत 105.60 रुपए और डीजल की कीमत 92.43 रुपए प्रति लीटर है. जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है. जबकि चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है.
 
मोबाइल पर ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत 

अगर आप अपने शहर के लेटेस्ट पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल पर मैसेज (SMS) के जरिए जान सकते है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOCL) के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. जिसके बाद कंपनी आपको मैसेज के जरिए आपके शहर के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी दे देगी. अगर आप बीपीसीएल के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट जानकारी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Price: फिर आसमान पर पहुंची 10 ग्राम सोने की कीमत, यहां जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड की नई कीमत



Source


Share

Related post

कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट्स यहां

कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के…

Share Petrol-Diesel Price: आज 22 मई, दिन शुक्रवार को पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता नजर…
सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव, महंगा या सस्ता? जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं कीमतें

सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव, महंगा या…

Share Gold Silver Price Today Live: पिछले कई दिनों से लगातार सोना और चांदी को लेकर नए-नए नियम…
सोना खरीदने से बचें… पीएम मोदी से पहले जानें किन-किन सरकारों में हुई थी जनता से ये अपील

सोना खरीदने से बचें… पीएम मोदी से पहले…

Share प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार जनता से सोने की खरीद कम करने,…