• August 23, 2024

‘इस केस से खुद को अलग कर लें’, कोलकाता मामले में अधीर रंजन ने कपिल सिब्बल से कही ये बात

‘इस केस से खुद को अलग कर लें’, कोलकाता मामले में अधीर रंजन ने कपिल सिब्बल से कही ये बात
Share

Adhir Ranjan To Kapil Sibbal: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या करने के मामले में बंगाल सहित देश के कोने-कोने में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं. ममता सरकार पर विपक्ष आवाज उठा रहा है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी सरकार के वकील कपिल सिब्बल को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह इससे खुद को अलग कर लें. वह एक बड़े वकील हैं. पश्चिम बंगाल में आम जनता के गुस्से को देखते हुए कपिल सिब्बल को इस केस से अपना नाम हटा लेना चाहिए. अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि वह एक मशहूर वकील हैं और देश के कानून जगत में वह एक बड़ा नाम है. मैं बंगाल के लोगों के सेंटीमेंट और उन लोगों के गुस्से को देखते हुए ऐसा कह रहा हूं. अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि अपराधियों की तारीफ न करें तो बेहतर होगा, क्योंकि आप लोकसभा में भी रह चुके हैं और अब तो राज्यसभा के भी सदस्य हैं.

पीड़ित परिवार से कही थी ये बात

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कोलकाता में हुई घटना के बाद लोगों का क्रोध ज्वालामुखी की तरह निकल रहा है, जिसे देखते हुए कपिल सिब्बल को सोचने की जरूरत है. ममता बनर्जी ने डॉक्टर की मौत के बाद उनके परिवार से मिलकर उन्हें लुभाने की कोशिश की और कहा कि आपको 10 लाख मिल जाएंगे चुप हो जाइए. उन्होंने कहा कि आपको भी कम पैसा नहीं देंगे. ममता बनर्जी के पास जनता के टैक्स का बहुत सारा पैसा है.

‘खुद को केस से वापस ले लेना चाहिए’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सिब्बल साहब सोशल मीडिया पर जो भी देखने को मिल रहा है, उसे देखकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है. लोग आपके खिलाफ बुरा लिख रहे हैं और यह मुझे चुभ रहा है. कभी आप हमारी पार्टी के नेता थे मंत्री थे. आप कोई छोटे-मोटे मंत्री नहीं थे इन सब चीजों को ध्यान में रखकर खुद को केस से वापस ले लेना चाहिए. यह मेरी रिक्वेस्ट है.

यह भी पढ़ें- क्या मिल गया दुनिया का सबसे बड़ा डायमंड? बोत्सवाना की इस खदान में मिला 2492 कैरेट का हीरा



Source


Share

Related post

US Supreme Court ने Trump Tariffs को Illegal ठहराया | 5 Billion Refund कैसे मिलेगा? | Paisa Live

US Supreme Court ने Trump Tariffs को Illegal…

Share Supreme Court of the United States ने former President Donald Trump द्वारा लगाए गए करीब $175 billion…
Move HC on Assam CM’s ‘hate speech’: SC | India News – The Times of India

Move HC on Assam CM’s ‘hate speech’: SC…

Share NEW DELHI: The Supreme Court on Monday rebuffed persuasion from CPI, CPM and ’eminent’ persons to entertain…
रेरा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- ‘ आम लोगों को फायदा नहीं, सिर्फ डिफॉल्टर…’

रेरा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी-…

Share सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट क्षेत्र को नियंत्रित करने के लिए गठित Real Estate Regulatory Authority (RERA)…