• June 22, 2023

PM मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को दिया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, राष्ट्रपति बाइडेन को गिफ्ट

PM मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को दिया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, राष्ट्रपति बाइडेन को गिफ्ट
Share

PM Modi In USA: अमेरिका के राजकीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइ़डेन से मुलाकात की और उनके साथ गिफ्ट एक्सचेंज किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन को एक 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड उपहार में दिया तो वहीं प्रेसिडेंट जो बाइडने को विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया. 

पीएम मोदी ने भारत की तरफ से जिन उपहारों को राष्ट्रपति जो बाइडेन को भेंट किया है उनसे भारतीय संस्कृति की झलक मिलती है. उनको दिए गए उपहारों विविधताओं के देश भारत के अलग अलग राज्यों का संगम बनाया गया है.

क्या है भारत के उपहारों की विशेषता?

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया, जिसे जयपुर के एक मास्टर शिल्पकार ने हाथ से बनाया है.  ये डब्बा मैसूर के चंदन की लकड़ी से बनाया गया है. इस बॉक्स में भगवान गणेश की मूर्ति है. मूर्ति को कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार ने हाथों से बनाया है. बॉक्स में एक दीया (तेल का दीपक) भी है.

चांदी के इस दिये को भी इन कारीगरों ने हाथ से बनाया है. पीएम मोदी ने इस डिब्बे में बाइडेन को 10 चांदी के डिब्बे भी दिए हैं जोकि भारतीय संस्कृति के अनुरुप 10 दानों की तरफ इंगित करते हैं.

पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में दिए गए बॉक्स में दस दान राशियां हैं. गौदान (गाय का दान) के लिए गाय की जगह चांदी का नारियल है, भूदान (भूमि का दान) के लिए भूमि की जगह पर मैसूर कर्नाटक से लाया गया चंदन का सुगंधित टुकड़ा है. तिलदान (तिल के बीज का दान) के लिए तमिलनाडु से लाए गए तिल या सफेद तिल के बीज चढ़ाए गए हैं.

राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान) के रूप में दे गया है. पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को उपहार में दिए गए बॉक्स में 99.5% शुद्ध और हॉलमार्क वाला चांदी का सिक्का भी दिया है जिसे  रौप्यदान (चांदी का दान) के रूप में दिया गया है. लवणदान (नमक का दान) के लिए गुजरात का लवण या नमक दिया गया है.



Source


Share

Related post

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र…

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ…

Share महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने…
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी…

Share पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साल 2027 में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन…
Who Is Nandan Nilekani? Aadhaar Architect To Head PM Modi’s Exam Reforms Task Force

Who Is Nandan Nilekani? Aadhaar Architect To Head…

Share Last Updated:July 26, 2026, 20:02 IST Nandan Nilekani, the Infosys co-founder and Aadhaar architect has been chosen…