• April 10, 2025

रेपो रेट घटने के बाद इन बैंकों ने घटा दी अपनी ब्याज दरें, देखें नई इंटरेस्ट रेट

रेपो रेट घटने के बाद इन बैंकों ने घटा दी अपनी ब्याज दरें, देखें नई इंटरेस्ट रेट
Share

RBI Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को रेपो रेट में  25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है. इसी के साथ अब रेपो रेट घटकर 6 परसेंट हो गया है. इसके चलते कई बैंकों ने भी अपने लेंडिंग रेट्स को कम कर दिया है यानी कि वह ब्याज दर जिस पर बैंक लोन या उधार देती है. ऐसे में अब कार, होम या पर्सनल लोन पर EMI भी कम हो जाएगी. आइए देखते हैं कि ब्याज दर कम करने का फैसला किन बड़े सरकारी बैंकों ने ले लिया है. 

बैंक ऑफ बड़ौदा

रेपो रेट कम होने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा की ओवरनाइट मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) रातोंरात 8.15 परसेंट हो गई है. जबकि एक साल की MCLR 9 परसेंट पर आ गई है. बैंक ने रिटेल और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) के लिए ब्याज दरों में कटौती का ऐलान गुरुवार को किया. MCLR का मतलब वह न्यूनतम ब्याज दर है जिस पर बैंक आपको कर्ज देता है. इस कदम का मकसद व्यक्तियों और व्यवसायों को सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराना है ताकि आर्थिक विकास को बढ़ाने मिलने के साथ ही वित्तीय समावेशन को भी समर्थन मिल सके.

इंडियन बैंक

चेन्नई बेस्ड इंडियन बैंक ने अपनी रेपो-लिंक्ड ब्‍याज  (RPLR) में 35 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करने का ऐलान किया है. इसी के साथ यह 8.70 परसेंट कर दी जाएगी. ये 11 अप्रैल से लागू हो रहे हैं. 

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी अपनी रेपो-लिंक्ड ब्‍याज (RPLR) को 9.10 परसेंट से  8.85 परसेंट कर दिया है. 

यूको बैंक 

यूको बैंक ने भी अपने रेपो-लिंक्ड ब्‍याज (RPLR) को घटाकर 8.8 परसेंट कर दिया है, जो कि 10 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगे. 

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया की नई RPLR 8.85 परसेंट है, जो पहले 9.10 परसेंट थी. बैंक ने इसके बुधवार से प्रभावी होने की जानकारी दी है. 

ये भी पढ़ें:

टैरिफ के खौफ के बीच RBI ने कम किया रेपो रेट, कम होगी कार से लेकर घर तक की EMI, जानें और क्या असर



Source


Share

Related post

आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके

आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट…

Share How to Recognize 100 Rupee Original Note: बाजार में कई बार हम खरीदारी करने जाते हैं तो…
RBI ने इस बैंक पर लगाया 6 महीने का प्रतिबंध, पैसे निकालने पर लगा दी लिमिट, क्या इसमें है खाता

RBI ने इस बैंक पर लगाया 6 महीने…

Share RBI News: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI अपने ग्राहकों के हितैों का अच्छी तरह से ख्याल रखता…
बाजार गिरा, फिर भी चमके डिविडेंड शेयर! ITC से बजाज ऑटो तक, जानें किन स्टॉक्स पर है फोकस,

बाजार गिरा, फिर भी चमके डिविडेंड शेयर! ITC…

Share EX-Dividend Date: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 करीब…