• August 20, 2026

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Share

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजवी गांधी की जयंती है. इस मौके पर उनके परिवार के साथ पीएम मोदी ने भी उन्हें याद किया. राजीव गांधी को याद करते हुए पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर किया है. कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि गए थे.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि.

 

परिवार संग वीर भूमि गईं सोनिया गांधी

राजीव गांधी को श्रद्धंजलि देने के लिए उनका परिवार दिल्ली के वीर भूमि पहुंचे थे. कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे ने वीर भूमि पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. उनके साथ सोनिया गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे थे. सभी ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके याद किया.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है.”

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को हर साल 20 अगस्त को भारत में ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे

40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया. राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बम्बई (मुंबई) में हुआ था. 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां इंदिरा गांधी की क्रूर हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष और फिर देश के प्रधानमंत्री बने थे.

राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तकनीकी आधुनिकीकरण, दूरसंचार के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा दिया. कंप्यूटर के इस्तेमाल को बढ़ाने और भारत के टेलीकॉम सेक्टर के विकास में उनके प्रयासों का श्रेय अक्सर देश के तकनीकी बदलाव की नींव रखने में मदद करने के लिए दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?




Source


Share

Related post

‘रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद…

Share नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे…

SIR-ECI विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला,…

Share चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा…