• February 18, 2026

‘जेल में स्मोकिंग एरिया होना चाहिए’, अंतरिम जमानत पर छूटे राजपाल यादव चाहते हैं अपग्रेडेड जेल

‘जेल में स्मोकिंग एरिया होना चाहिए’, अंतरिम जमानत पर छूटे राजपाल यादव चाहते हैं अपग्रेडेड जेल
Share

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव बीते दिन ही तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए हैं. एक्टर ने करीब 11 दिन जेल में बिताए हैं. इन 11 दिनों में एक्टर ने साथी कैदियों का दुख- दर्द समझा. जिसके बाद बाहर आते ही उन्होंने अन्य कैदियों के लिए कुछ डिमांड रखी हैं. राजपाल ने जेल से बाहर आते ही डिमांड रखी है कि जेल में कैदियों के लिए स्मोकिंग एरिया होना ही चाहिए.

जेल में होना चाहिए स्मोकिंग एरिया
जमानत पर बाहर आए राजपाल यादव ने अपने पैतृक गांव में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान थोड़ी सी अजीब डिमांड रख दी है. एक्टर ने ‘स्मोकिंग जोन’ की डिमांड कर दी है. राजपाल यादव ने कहा, ‘मैं सिगरेट पीने की आदत को नहीं छोड़ पा रहा हूं. मैंने कई बार इसको छोड़ने की कोशिश की है. मुझे लगता है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरह जेल में भी स्मोकिंग जोन बनना चाहिए. हालांकि, मैं यहां धूम्रपान या तंबाकू सेवन का समर्थन नहीं कर रहा हूं. लेकिन देश में ये बिक रहा है और इससे अच्छा कारोबार चलता है. मेरे हिसाब से जेल में इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए.’

और भी हैं राजपाल की डिमांड्स
इतना ही नहीं राजपाल यादव ने जेल की कार्यप्रणाली के बारे में भी बात की है. उन्होंने ये भी कहा कि जेल के केवल सजा देने के लिए ही नहीं बल्कि सुधार गृह के रूप में भी काम करना चाहिए. राजपाल का मानना है कि कैदियों को खुद बदलने का जेल में सही अवसर मिलना चाहिए. इससे सजा खत्म होने पर वो अच्छा काम कर पाएंगे. इतना ही नहीं राजपाल ने ये भी बताया कि जो लोग अपनी गलतियों को सुधारना नहीं चाहते, उनके लिए कानून को अपनी सख्ती बरकरार रखनी चाहिए.

राजपाल को क्यों हुई थी जेल?
बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में एक बिजनेसमैन से लोन लिया था. इस लोन की रकम को चुकाने के लिए एक्टर के पास पैसे नहीं थे. उनके कई चेक बाउंस हुए जिसके बाद बिजनेसमैन माधव ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. इस मामले में जब रकम का इंतजाम एक्टर नहीं कर पाए तो उन्होंने जेल में सरेंडर कर दिया.



Source


Share

Related post

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी…

Share फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस के सात मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा…
Tihar food ‘too spicy, oily, deep-fried’: US mercenary Matthew Aaron VanDyk seeks chicken, fish, olive oil in court plea

Tihar food ‘too spicy, oily, deep-fried’: US mercenary…

Share Tihar food ‘too spicy, oily, deep-fried’: US mercenary seeks chicken, fish, olive oil in court plea (Image/X)…
संजय दत्त ने शूटिंग के बाद अचानक क्यों छोड़ी ‘वेलकम 3’? डायरेक्टर अहमद खान अब बताई वजह

संजय दत्त ने शूटिंग के बाद अचानक क्यों…

Share अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी और रवीना टंडन जैसे एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द…