• January 3, 2024

IND vs SA: पहले दिन टूट गए बड़े से बड़े रिकॉर्ड्स, अफ्रीका का सबसे कम स्कोर, 9 बल्लेबाज नहीं…

IND vs SA: पहले दिन टूट गए बड़े से बड़े रिकॉर्ड्स, अफ्रीका का सबसे कम स्कोर, 9 बल्लेबाज नहीं…
Share

IND vs SA Stats & Records: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है. इसे टेस्ट का पहला दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा. पहले दिन कई बड़े रिकॉर्ड्स बने. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 55 रनों पर सिमट गई. यह भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है. इसके अलावा आज के दिन रिकॉर्ड 23 बल्लेबाज आउट हुए.

आखिरी 6 बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौटे…

भारतीय टीम के आखिरी 6 बल्लेबाज बिना कोई रन जोड़े आउट हो गए. दरअसल, भारतीय टीम का पांचवां बल्लेबाज जब आउट हुआ उस वक्त स्कोर 153 रन था, लेकिन इसके बाद बाकी के बल्लेबाज 1 भी रन नहीं जोड़ सके. ऐसा क्रिकेट में पहली बार हुआ. साथ ही एक इनिंग में 7 बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके. टेस्ट इतिहास में ऐसा महज दूसरी बार हुआ जब एक पारी में 7 बल्लेबाज शून्य पर पवैलियन लौटे.

121 साल पहले बना रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा…

केपटाउन टेस्ट के पहले दिन 23 बल्लेबाज हुए, जो कि एक रिकॉर्ड है. हालांकि, पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड तकरीबन 121 साल पहले बना था. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 25 बल्लेबाज पवैलियन लौटे थे. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट 1902 में खेला गया था. बहरहाल, आज इस टेस्ट के पहले दिन 23 खिलाड़ी आउट हुए. यह टेस्ट क्रिकेट के तकरीबन 150 सालों के इतिहास में दूसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA: टेस्ट क्रिकेट का सबसे रोमांचक दिन, तीन सेशन में 23 विकेट गिरे; भारत की पकड़ बेहद मजबूत

IND vs SA 2nd Test: टॉस जीतकर बैटिंग करेगी दक्षिण अफ्रीका, आखिरी टेस्ट में कप्तान बने डीन एल्गर, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव 




Source


Share

Related post

पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे

पहली ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा…

Share गुरनूर बराड़ ने अपनी डेब्यू सीरीज में इतिहास रच दिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज…
इंतजार खत्म! आ गई ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा की वापसी की तारीख, इस लीग में लेंगे हिस्सा

इंतजार खत्म! आ गई ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा…

Share भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया.…
T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर

T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी…

Share महिला टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज टीम को झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया…