• March 21, 2024

रिंकू सिंह ने कोच संग जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रिंकू सिंह ने कोच संग जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Share

Rinku Singh Viral Dance Video: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपने सीजन का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी. दोनों टीमें 23 मार्च को आमने-सामने होगी. वहीं, इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह अपने कोच चंद्रकांत पंडित के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. रिंकू सिंह और चंद्रकांत पंडित सॉन्ग ‘ओले-ओले’ पर ठुमके लगा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिंकू सिंह और चंद्रकांत पंडित का वीडियो

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर किया है. बहरहाल, सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह और चंद्रकांत पंडित का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैंस को दोनों के डांस मूव्स खूब पसंद आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ऐसा रहा है रिंकू सिंह का आईपीएल करियर

रिंकू सिंह के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो अब तक 31 मुकाबले खेल जुके हैं. जिसमें 142.16 की स्ट्राइक रेट और 36.25 की एवरेज से 725 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी ने 4 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. वहीं, आईपीएल में रिंकू सिंह का बेस्ट स्कोर 67 रन है. इसके अलावा रिंकू सिंह 2 वनडे और 15 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. भारत के लिए टी20 मैचों में रिंकू सिंह ने 176.24 की स्ट्राइक रेट और 89 की एवरेज से 365 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह का इंटरनेशनल मैचों में सर्वाधिक स्कोर 69 रन है. वहीं, इस खिलाड़ी ने 2 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024: कैसे खरीदें आईपीएल मैचों के टिकट? स्टेडियम में देखना है मैच तो यहाँ लें पूरी जानकारी

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव की जगह इस बल्लेबाज को मिलेगा मौका!




Source


Share

Related post

लगातार 3 हार के बाद मजबूत होगी KKR, अगला मैच में खेलेगा 18 करोड़ वाला गेंदबाज!

लगातार 3 हार के बाद मजबूत होगी KKR,…

Share कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के IPL 2026 में चार लीग मैच हो चुके हैं. टीम को तीन…
Allow Suryavanshi time to grow: Kumble

Allow Suryavanshi time to grow: Kumble

Share Former cricketer Anil Kumble. File | Photo Credit: PTI Legendary leg-spinner Anil Kumble has urged caution amid…
KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, मुकुल चौधरी को लेकर कही

KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के…

Share मुकुल चौधरी गुरुवार को हुए मैच के हीरो रहे, जिनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी ने लखनऊ सुपर जायंट्स…