• December 30, 2024

‘रूस ने खाई प्लेन क्रैश के जिम्मेदारों को सजा देने की कसम’, अजरबैजान ने किया दावा

‘रूस ने खाई प्लेन क्रैश के जिम्मेदारों को सजा देने की कसम’, अजरबैजान ने किया दावा
Share

Azerbaijan Plane Crash:  अजरबैजान एयरलाइंस का विमान 25 दिसंबर को क्रैश हो गया. इस विमान हादसे का जिम्मेदार अजरबैजान ने रूस को ठहराया है. हालांकि, इसको लेकर रूस ने कसम खा ली है कि वह प्लेन क्रैश के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर दिलाएगा. सोमवार (30 दिसंबर, 2024) को अजरबैजान के महाधिवक्ता ने इस बात की जानकारी दी कि रूस की जांच एजेंसी ने उनसे वादा किया है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. 

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने ये मांग की थी कि रूस कजाकिस्तान में हादसे का शिकार हुए इस विमान पर गलती से गोली चलाने की जिम्मेदारी ले. हादसे का शिकार हुए प्लेन में 67 यात्री सफर कर रहे थे, जिसमें से 38 लोगों की मौत हो गई थी.

रूस ने मांगी माफी

रूसी अधिकारियों की ओर से ये क्लियर नहीं किया गया है कि प्लेन पर उनकी एयर डिफेंस मिसाइल ने हमला किया था. हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से माफी मांगी है, लेकिन रविवार (29 दिसंबर, 2024) को अलीयेव ने रूस पर मामले को कवर अप करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि रूसी अधिकारी इस पूरे हादसे को कवर अप करने की कोशिश कर रहे हैं.  

‘रूस की ओर से क्या गया हमला’

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अजरबैजान के महाधिवक्ता ने मीडिया पर कहा, “हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि प्लेन को रूस की ओर से मार गिराया गया है. हम ये नहीं कह रहे हैं कि रूस ने ऐसा जानबूझकर किया है, लेकिन ऐसा उन्हीं की ओर से किया गया है.  



Source


Share

Related post

नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना

नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री,…

Share भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे के लिए इजरायल के लिए रवाना हो गए…
यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, मॉस्को के सभी चार एयरपोर्ट पूरी तरह बंद

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, मॉस्को…

Share यूक्रेन ने रूस के इलाकों में रात भर ड्रोन से कई हमले किए हैं. इनमें बेलगोरोड की…
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, परमाणु परीक्षण की आशंका तेज

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता…

Share अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी हिस्से में 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज…