• September 5, 2026

पुतिन अगले तीन दिन नहीं करेंगे यूक्रेन पर हमला, जानें क्यों दिया ये आदेश?

Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ये हमले अमेरिकी दल का हवाई मार्ग आगमन रोकने हेतु।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार (5 सितंबर, 2026) को यूक्रेन की राजधानी कीव पर अगले तीन दिनों के लिए हमले को रोकने का आदेश दिया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफेक्स ने कहा कि यह फैसला ऐसे समय पर दिया गया है, जब अमेरिका के एक प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए मॉस्को के दौरे पर आने वाला है.

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार (5 सितंबर, 2026) को अमेरिका के विशेष प्रतिनिधियों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ मुलाकात करने वाले हैं.

रूस ने यूक्रेनी हवाई अड्डों को बनाया निशाना- जेलेंस्की

वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से कीव पर हमले रोकने के आदेश के पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने कीव और नजदीकी शहर बोरिस्पिल में स्थित हवाई अड्डों को अपना निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि ये हमले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के संभावित मॉस्को दौरे से पहले किए गए हैं. 

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘हवाई अड्डों पर रूस की तरफ से किए गए हमले इस बात के गवाह हैं कि अमेरिकी प्रतिनिधि विमान के जरिए यूक्रेन पहुंच सकते हैं और कीव या बोरिस्पिल एयरपोर्ट पर लैंड कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि अमेरिका की कूटनीतिक कोशिशों के जवाब में रूस और ईरान के शहीद ड्रोन्स से हमला किया गया.

2022 से ही बंद है यूक्रेन का एयरस्पेस

साल 2022 के फरवरी महीने से रूस ने जब पहली बार यूक्रेन पर हमला शुरू किया था, तभी से यूक्रेन ने अपने एयरस्पेस को बंद कर रखा है. हालांकि, जेलेंस्की के कहा कि अधिकारियों ने इस संभावना पर चर्चा की है कि अमेरिका के शांति वार्ताकार रविवार (6 सितंबर, 2026) को अपने संभावित दौरे पर विमान से कीव पहुंच सकते हैं.

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को कहा था कि उनके विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने की कोशिश के तहत विदेश यात्रा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः PAK ने बदली रणनीति, मुनीर हुए और पावरफुल, क्या है पूरा मामला




Source


Share

Related post

‘Mother Of All Bombs’ In US Plans For…

Share News world ‘Mother Of All Bombs’ In US Plans For Potential Strikes On Iran’s Energy, Nuclear Sites:…

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की…

Share यूक्रेन ने रूस के चार एसयू-34 फाइटर बॉम्बर विमानों को नष्ट कर दिया है. यह दावा राष्ट्रपति…

‘My President, Sorry, My Husband’: Trump’s New White…

Share News viral ‘My President, Sorry, My Husband’: Trump’s New White House Press Secretary Katie Zacharia’s Awkward Debut…