• December 17, 2023

सज्जन जिंदल पर हीरोइन से रेप के मामले में एफआईआर, JSW चेयरमैन बोले- मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए 

सज्जन जिंदल पर हीरोइन से रेप के मामले में एफआईआर, JSW चेयरमैन बोले- मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए 
Share

Sajjan Jindal Rape Case: जेएसडब्लू ग्रुप (JSW Group) के चेयरमैन एवं एमडी सज्जन जिंदल रेप के केस में फंस गए हैं. उन पर मुंबई की एक अभिनेत्री ने रेप के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर होने के बाद सज्जन जिंदल (Sajjan JIndal) की तरफ से बयान जारी कर आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया गया. उन्होंने कहा कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे. फिलहाल वह इस मामले में और कुछ नहीं कहना चाहते.

आईपीएल के दौरान हुई थी मुलाकात 

महिला ने खुद को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में अभिनेत्री बताया है. महिला ने मुंबई के बीकेसी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें महिला ने दावा किया कि वो सज्जन जिंदल से 2021 में आईपीएल (IPL) के दौरान दुबई में मिली. इसके बाद दोनों की मुलाकात सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी के दौरान जयपुर में हुई. जिंदल ने उससे शादी का वादा किया और जनवरी, 2022 को रेप किया. यह वारदात कंपनी के हेड ऑफिस बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के ऊपर बने पेंटहाउस में हुई. 

पुलिस पर भी लगाए आरोप 

महिला ने पुलिस पर भी सुनवाई न करने के आरोप लगाए हैं. उसका दावा है कि कई महीनों तक पुलिस ने उसकी एफआईआर नहीं लिखी. इस वजह से उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी. अदालत के आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. पीड़िता का आरोप है कि जिंदल ने उसका अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया. 

शादीशुदा होने के बावजूद परेशान करते रहे 

अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि सज्जन जिंदल उससे बार-बार पर्सनल होने की कोशिश करते रहे. उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश भी की लेकिन, मैंने मना कर दिया. मैंने उनके सामने शादी का भी प्रस्ताव रखा था. रेप की घटना के बाद भी मैंने उन्हें दोस्ती बनाए रखने की कोशिश की मगर जिंदल ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया. साथ ही पुलिस के पास जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी.

ये भी पढ़ें 

GST Return: छोटे दुकानदारों को लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं भरना होगा रिटर्न, सरकार ने किया ऐलान



Source


Share

Related post

चंडीगढ़ से दिल्ली-NCR तक CBI ने लगाई रेड, 661 करोड़ रुपये की हेराफेरी पर आज की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ से दिल्ली-NCR तक CBI ने लगाई रेड,…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom सीबीआई ने 661 करोड़ के सरकारी…
राजेश एक्सपोर्ट्स पर सेबी का हंटर, कथित वित्तीय हेरफेर के बाद 5% के लोअर सर्किट पर लगा शेयर

राजेश एक्सपोर्ट्स पर सेबी का हंटर, कथित वित्तीय…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom सेबी कार्रवाई: राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर…
Indigo के पैसेंजर्स ध्यान दें! एयरलाइन ने लिया इस रूट पर उड़ानें बंद करने का फैसला

Indigo के पैसेंजर्स ध्यान दें! एयरलाइन ने लिया…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom IndiGo 31 अगस्त से मैनचेस्टर के…