• April 26, 2024

घर पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट?

घर पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट?
Share

Salman Khan House Firing Case: 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवारों ने कई राउंड की फायरिंग की थी, तभी से सलमान खान के घरवाले और फैंस उन्हें लेकर काफी परेशान भी हैं. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर अपनी लोकेशन चेंज करने पर विचार कर रहे हैं. 

सलमान खान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट?

हालांकि इन खबरों पर सलमान के छोटे भाई अरबाज खान ने आखिरकार इस पर अपना बयान दिया है और बताया है कि सलमान अपना घर छोड़ने पर विचार कर रहे हैं या नहीं. अरबाज खान से हाल ही में उनके भाई सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बारे में सवाल किया गया था. 


अरबाज से पूछा गया कि क्या सलमान अपना गैलेक्सी अपार्टमेंट खाली करने का प्लान बना रहे हैं. इस पर अरबाज ने कहा- ‘क्या आपको लगता है कि ये सब करने से सबकुछ ठीक हो जाएगा. जगह या घर चेंज करने से कोई ऐसा दोबारा करने का सोच नहं सकता?’

‘सलमान सालों से रह रहे हैं’

आगे सलमान खान के भाई अरबाज ने कहा- ‘मेरे पिता सलीम खान सालों से उस घर में रहते हैं. सलमान भी वहां सालों से रह रहे हैं. वह उनका घर है. कोई नहीं कहता कि ये घर खाली करो और हम तुम्हें जाने देंगे. ऐसा नहीं है. इसीलिए, अगर ऐसा होता तो ऐसा करना सही होता. बस ऐसे में ये ही कर सकते हैं कि आप नॉर्मल होकर अपनी लाइफ जियो और हर चीज का ध्यान रखा जाए.’

बता दें कि 14 अप्रैल को सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टेमेंट के बाहर फायरिंग की थी. घटना के वक्त सलमान खान अपने घर में ही मौजूद थे. बाइक पर सवार दोनों आरोपियों ने पांच राउंड फायर किए. इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को धमकी दे चुका है. 

 

यह भी पढ़ें: जन्म देते ही मां की हो गई थी मौत, पिता ने भी छोड़ा साथ, तकलीफों से गुजर चुकी हैं आरती सिंह




Source


Share

Related post

‘आई लव यू बाबा…’,सलमान खान ने ‘बड़े भाई’ संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर

‘आई लव यू बाबा…’,सलमान खान ने ‘बड़े भाई’…

Share बॉलीवुड में सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती बेहद मशहूर हैं. दोनों की बॉन्डिंग एक बार…
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में…

Share भारत सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी सीएपीएफ्स और असम राइफल्स यानी एआर में कांस्टेबल (जनरल…
‘पोस्ट गुमराह करने वाली है..’ विदेश मंत्रालय ने CJP प्रदर्शन से जुड़े वायरल पोस्ट पर रिएक्शन

‘पोस्ट गुमराह करने वाली है..’ विदेश मंत्रालय ने…

Share सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े दावे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल…