• February 14, 2024

रिलीज से पहले दो घंटे तक नहाते हैं शाहरुख खान! दुबई में खोला राज, देखें वीडियो

रिलीज से पहले दो घंटे तक नहाते हैं शाहरुख खान! दुबई में खोला राज, देखें वीडियो
Share

Shah Rukh Khan At World Governments Summit 2024: शाहरुख खान आज दुबई में हो रहे वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2024 में शिरकत करने पहुंचे हैं. वहां उन्होंने ‘टाइमलेस सक्सेस: ए कन्वर्सेशन विद शाहरुख खान’ टाइटल सेशन के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की. इस दौरान किंग खान ने अपनी लाइफ से जुड़े कई राज भी खोले. समिट के दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया कि वे अपनी किसी भी फिल्म की रिलीज से पहेल ढाई घंटे नहाते हैं.

रिचर्ड क्वेस्ट से बात करते हुए किंग खान ने कहा- ‘अपनी फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले, गुरुवार की शाम को मैं मुंबई में अपने घर पर, खुद को ढाई घंटे तक नहाता हूं और अपने सारे काम धो लेता हूं. इस सवाल के जवाब में कि किया शाहरुख नहाने के लिए कोई खास साबुन या तेल का इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे इस सीक्रेट का खुलासा नहीं कर सकते. ‘

जेम्स बॉन्ड का रोल निभाना चाहते हैं किंग खान
वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2024 के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि वे जेम्स बॉन्ड का रोल निभाने में इंटेरेस्टेट हैं. लेकिन एक कमी की वजह से ऐसा नहीं हो सकता. उन्होंने कहा- ‘मैं कोई लीजेंड नहीं हूं, मैं बॉन्ड, जेम्स बॉन्ड हूं. मैं जेम्स बॉन्ड का रोल निभाना पसंद करूंगा, लेकिन बॉन्ड का रोल निभाने के लिए मेरी हाइट बहुत छोटी है. लेकिन मैं बॉन्ड बैडी का रोल निभाने के लिए काफी ब्राउन हूं.’

एक्शन रोल्स करना चाहते थे एक्टर
शाहरुख खान ने आगे ये भी बताया कि वे हमेशा से एक्शन रोल्स करना चाहते थे. वे एक ऐसा कैरेक्टर प्ले करना चाहते थे जो व्हाइट टी-शर्ट पहने हो, उनकी तरफ लड़की हो और वो बैरिटोन में बात करे. हालांकि उन्हें कभी ऐसा मौका नहीं मिला. लेकिन वे फिर भी उम्मीद का वादा करते हैं क्योंकि अपनी फिल्मों के जरिए प्यार बांटना ही उनका असल काम है.

ये भी पढ़ें: World Governments Summit 2024: ‘पठान’ और ‘जवान’ से पहले Shah Rukh Khan ने चार साल तक घर में कैसे काटे दिन? World Governments Summit में बताई असली बात




Source


Share

Related post

At 16, this actor cleaned tables at a coffee shop, bought his house in Mumbai at 24, went on to win a National award with Shah Rukh Khan

At 16, this actor cleaned tables at a…

Share Vikrant Massey has come a long way in the industry from television to movies. While today, he’s…
शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में शूटिंग कर चुके हैं अनुपम खेर, अक्षय-सलमान पर कही ऐसी बात

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में शूटिंग कर…

Share बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ…
Nikkhil Advani open to ‘Kal Ho Naa Ho’ remake with a romantic twist between Shah Rukh Khan and Saif Ali Khan, ‘It would be interesting’

Nikkhil Advani open to ‘Kal Ho Naa Ho’…

Share Director Nikkhil Advani recently said that a remake of ‘Kal Ho Naa Ho’ could explore a romantic…