• November 6, 2025

श्रद्धा कपूर को है गाजर से खास लगाव, सर्दियों के सीजन में आप भी जान लें इसके फायदे

श्रद्धा कपूर को है गाजर से खास लगाव, सर्दियों के सीजन में आप भी जान लें इसके फायदे
Share


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. गुरुवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फूड ऑब्सेशन का खुलासा किया. ये ऑब्सेशन उनको गाजर को लेकर है. यहां जानें एक्ट्रेस के इस फूड ऑब्सेशन से जुड़े कुछ फायदे. 

श्रद्धा कपूर को है गाजर खाने का ऑब्सेशन
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह शूटिंग सेट पर अपने मेकअप चेयर पर बैठी हैं और हाथ में गाजर का हलवा लिए मुस्कुरा रही हैं. दूसरी तस्वीर में वह गाजर का जूस पी रही हैं और तीसरी में गाजर से बना सैंडविच एन्जॉय करती दिख रही हैं.वीडियो के कैप्शन में उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘दिल बोले गाजर, दिमाग बोले और भी गाजर. क्या ये नॉर्मल है या ऑब्सेशन?’ फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.

गाजर खाने के हैं ढेरों फायदे 

श्रद्धा कपूर की तरह अगर आप भी गाजर को अपने आहार में शामिल करें, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होती हैं. विशेषज्ञ खासतौर पर सर्दियों में गाजर खाने की सलाह देते हैं. यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

  • गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों की रेटिना और लेंस के लिए वरदान हैं. रोजाना गाजर खाने से न सिर्फ आंखों की रोशनी बनी रहती है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दृष्टि कमजोर होने की संभावना भी कम होती है. इसके अलावा गाजर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है.
  • गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कच्ची या हल्की पकी गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. यह शरीर में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है.
  • गाजर वजन नियंत्रण में भी सहायक है. इसमें पानी की मात्रा लगभग 88 प्रतिशत होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है. इसके अलावा, इसमें फाइबर और रफेज होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करते हैं. श्रद्धा कपूर की तरह आप भी स्वस्थ सेहत के लिए गाजर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
    श्रद्धा कपूर को है गाजर से खास लगाव, सर्दियों के सीजन में आप भी जान लें इसके फायदे

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म
श्रद्धा कपूर को आखरी बार ‘स्त्री 2’ में देखा गया. थिएटर्स में इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

दिनेश विजान इस फिल्म के प्रोडूसर हैं जिसका टाइटल ‘ईथा’ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर इस फिल्म में पॉपुलर लावणी डांसर विठाबाई का किरदार निभाने वाली हैं. इससे पहले भी एक्ट्रेस को बायोपिक ‘हसीना पारकर’ में देखा गया था. उन्होंने फिल्म में दावूद इब्राहिम की बहन की भूमिका निभाई थी. 



Source


Share

Related post

‘ईथा’ के सेट पर लगी चोट के बाद कैसी है श्रद्धा कपूर की तबीयत? एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

‘ईथा’ के सेट पर लगी चोट के बाद…

Share बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी.…
252 करोड़ के ड्रग्स केस में ओरी को समन, मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

252 करोड़ के ड्रग्स केस में ओरी को…

Share सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएसर ओरी को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है. 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में…
Ahaan Panday kissing Aneet Padda at ‘Saiyaara’ success party makes fans dig up old VIDEO of Aditya Roy Kapur, Shraddha Kapoor: ‘Same energy, hope ending isn’t same’ – WATCH | – Times of India

Ahaan Panday kissing Aneet Padda at ‘Saiyaara’ success…

Share Mohit Suri’s ‘Saiyaara’ gave the industry two new stars – Ahaan Panday and Aneet Padda as the…