• April 5, 2026

क्या कमाल है गाने से फैंस को मिलेगा सरप्राइज, दिलजीत दोसांझ और ए आर रहमान की जोड़ी करेगी धमाका

क्या कमाल है गाने से फैंस को मिलेगा सरप्राइज, दिलजीत दोसांझ और ए आर रहमान की जोड़ी करेगी धमाका
Share

संगीत की दुनिया में जब दो बड़े नाम एक साथ आते हैं, तो फैंस की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और मशहूर सिंगर एआर रहमान एक साथ एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दोनों कलाकार अपने अनोखे संगीत के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनका साथ आना किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

एक गाने पर काम एक रहे दिलजीत और ए आर रहमान 

दिलजीत और ए आर रहमान, इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के एक गाने के लिए साथ आए हैं. इस गाने का नाम ‘क्या कमाल है’ बताया जा रहा है. हाल ही में दोनों को मुंबई के एक म्यूजिक स्टूडियो में साथ देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई. हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक दोनों की तरफ से ज्यादा खुलकर कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाना बहुत खास होने वाला है. इसके लिरिक्स को मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जो पहले भी कई हिट और दिल को छू लेने वाले गाने दे चुके हैं. 

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

बता दें कि फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के अलग होने के दौर पर बनी एक लव स्टोरी बताई जा रही है, जिसका टीजर भी दर्शकों को पसंद आया है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ कई कलाकार नजर आने वाले हैं. वैसे ये पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ और ए.आर. रहमान साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले भी दोनों एक प्रोजेक्ट में साथ आ चुके हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. लेकिन इस बार दोनों की म्यूजिक स्टाइल एक ही गाने में सुनने को मिलेगी, जो इसे और भी अलग बनाती है. अमर सिंह चमकीला के दौरान भी इनकी जोड़ी को पसंद किया गया था. अब ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और अब फैंस को इससे काफी उम्मीदें है.



Source


Share

Related post

Govinda thanks Diljit Dosanjh for calling him ‘legendary’;…

Share Govinda thanks Diljit Dosanjh for calling him ‘legendary’; says, ‘Maine kaha tha ki ye ek din world-level…

‘Moonwalk’ locks Diwali 2026 release; Prabhu Deva and…

Share A familiar combination from Tamil cinema is returning to the big screen with a new story. Prabhu…
Porsche Driven By AR Rahman’s Son Hits Rapido Wagon-R: All About Family’s Car Collection

Porsche Driven By AR Rahman’s Son Hits Rapido…

Share Chennai News: AR Rahman’s son Ameen escaped with minor injuries after the Porsche he was driving collided…