• August 14, 2026

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
Share

श्रीलंका से एक बेहद दुख भरी खबर आई है. क्रिकेट के मैदान पर हुए विवाद के बाद 62 वर्षीय कोच की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना कोलंबो की है, जहां एक क्रिकेट मैच के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद कोच सुमित फर्नांडो को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

इस घटना के संबंध में 17 वर्षीय स्कूल लेवल क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि हमला करने के शक में गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को उसे कोलंबो की एक अदालत के सामने पेश किया गया. अदालत ने उसे 17 अगस्त तक चाइल्ड प्रोबेशन कस्टडी में भेज दिया है.

पानी पीने पर हुआ विवाद

यह घटना कोलंबो स्थित ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब पर घटित हुई. 8 अगस्त के दिन 2 खिलाड़ियों के बीच पानी पीने को लेकर विवाद छिड़ गया था. पुलिस के अनुसार खिलाड़ी पानी पीने के लिए नल के पास गए, लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था. इसके बाद कोच और खिलाड़ियों के बीच माहौल गरमा जाता है और बहस शुरू हो जाती है.

इसी बीच 2 खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हो जाती है, इसी दौरान तथाकथित 17 वर्षीय लड़का कोच फर्नांडो पर हमला कर बैठता है. इसके बाद फर्नांडो को कोलंबो के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. उनकी मौत का असली कारण उजागर नहीं हो पाया है, लेकिन जांच में पता चला कि कोच फर्नांडो को पयःलए से दिल संबंधी समस्याएं थीं.

यह भी पढ़ें: पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा

कुसल मेंडिस के रह चुके हैं कोच

सुमित फर्नांडो, श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस के कोच रह चुके हैं. दरअसल श्रीलंका के स्कूल और क्लब क्रिकेट में फर्नांडो का नाम बहुत सम्मान से लिया जाता है. वो पहले प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने कुसल मेंडिस समेत कई युवा क्रिकेटरों को कोचिंग दी थी. मेंडिस अभी श्रीलंका की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं.

वो ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब से सिर्फ बतौर कोच नहीं जुड़े थे. वो बाद में इस क्लब के क्यूरेटर भी रहे. वो मोरातुवा के निवासी थे.

दूसरी ओर कुसल मेंडिस उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. सुमित फर्नांडो की छत्रछाया में कुसल ने बहुत कुछ सीखा और आज उसी कौशल के दम पर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को लीड कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!



Source


Share

Related post

England Vs Sri Lanka Live Score, 2nd T20I:…

Share England Vs Sri Lanka Live Score, 2nd T20I (England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket…

Ravindra Jadeja returns to ODI squad, Dhruv Jurel…

Share Ravindra Jadeja earns ODI recall (Agency Image) India announced the squads for the T20I and ODI series…

Duleep Trophy Final Live Score, East Zone Vs…

Share East Zone vs South Zone Live Score, Duleep Trophy 2026 Day 5 Updates: East Zone have laid…