• December 6, 2025

करिश्मा कपूर के बच्चों ने लगाया स्कूल फीस न जमा करने का आरोप, तो प्रिया सचदेव ने दिखाए दस्तावेज

करिश्मा कपूर के बच्चों ने लगाया स्कूल फीस न जमा करने का आरोप, तो प्रिया सचदेव ने दिखाए दस्तावेज
Share


दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी करीब 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति अब एक बड़े पारिवारिक टकराव का कारण बन चुकी है. इस मामले में करिश्मा कपूर के बच्चे एक तरफ हैं तो संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर दूसरी ओर. विवाद इतना गहरा हो गया है कि अब बात सिर्फ संपत्ति की नहीं, बच्चों की पढ़ाई और स्कूल फीस तक पहुंच चुकी है.

करिश्मा कपूर के बच्चों का दावा  
दिल्ली हाई कोर्ट में करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से कोर्ट में दावा किया गया कि उनके स्कूल की फीस कई महीनों से जमा नहीं की गई है. बच्चों की तरफ से कहा गया कि करीब दो महीने की फीस बकाया है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है.

हालांकि अब इस दावे पर संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने कोर्ट में जवाब दाखिल किया है. प्रिया की ओर से पेश सीनियर वकील ने जस्टिस ज्योति सिंह के सामने साफ कहा कि स्कूल फीस से जुड़े आरोप पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने बताया कि करिश्मा कपूर की बेटी की सेमेस्टर फीस पहले ही जमा की जा चुकी है और इसके लिए करीब 95 लाख रुपये का भुगतान किया गया है.

सजंय कपूर की पत्नी ने उठाई पूरी जिम्मेदारी – वकील
वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह भी बताया कि संजय कपूर के निधन के बाद से प्रिया सचदेव अकेले ही कई जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. बच्चों की पढ़ाई, रहन-सहन और दूसरे जरूरी खर्च समय पर किए जा रहे हैं.

दरअसल संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी वसीयत और संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद जारी है. करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगी है. बच्चों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की वसीयत में कथित तौर पर हेराफेरी की है.



Source


Share

Related post

अनन्या-शनाया से हुमा कुरैशी तक ने बिखेरा फैशन का जलवा, जेनेलिया डिसूजा ने लूटी महफिल

अनन्या-शनाया से हुमा कुरैशी तक ने बिखेरा फैशन…

Share ‘मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार देना’, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव में की सुसाइड की…
Delhi High Court allows Forensic Inspection of Sunjay Kapur’s Will; Karisma Kapoor, Rani Kapur Granted Liberty to Proceed in Priya Kapur’s Absence | – The Times of India

Delhi High Court allows Forensic Inspection of Sunjay…

Share Karisma Kapoor‘s children and Rani Kapur, the mother of late Sunjay Kapur, scored a win over Priya…
50 की उम्र में कहर ढाती हैं अमीषा पटेल, एक्ट्रेस की इन 10 फोटोज से नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

50 की उम्र में कहर ढाती हैं अमीषा…

Share50 की उम्र में कहर ढाती हैं अमीषा पटेल, एक्ट्रेस की इन 10 फोटोज से नजरें हटाना हो…