• February 23, 2026

‘कैबिनेट बैठक से पहले कलमा पढ़ेंगे रेवंत रेड्डी…’, तेलंगाना CM को लेकर बीजेपी सांसद का अजीबोग

‘कैबिनेट बैठक से पहले कलमा पढ़ेंगे रेवंत रेड्डी…’, तेलंगाना CM को लेकर बीजेपी सांसद का अजीबोग
Share

तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद धर्मपुरी अरविंद ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर बयानबाजी का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए उन पर सीधे तौर पर तुष्टीकरण का गंभीर आरोप लगाया है. अरविंद ने चौंकाने वाली टिप्पणी करते हुए कहा कि सोमवार को  तेलंगाना मे होने वाली बैठक मे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कैबिनेट की बैठक शुरू करने से पहले सिर पर टोपी पहनेंगे और ‘कलमा’ पढ़कर बैठक का आगाज करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए एमआईएम (MIM) के दबाव में आकर राज्य को गिरवी रख चुकी है.

अरविंद ने अपने इस बयान के माध्यम से तेलंगाना में बदलते राजनीतिक माहौल पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार खुद को किसी एक विशेष पार्टी या मजहब के दबाव में रखेगी, तो कैबिनेट के फैसले राज्य की जनता के हित में कैसे होंगे? उन्होंने कहा कि जनता ने रेवंत रेड्डी को विकास और प्रगति के लिए चुना था, लेकिन वे वोट बैंक की राजनीति में इस कदर उलझ गए हैं कि राज्य का मूल ढांचा और संस्कृति खतरे में पड़ गई है. सांसद ने ‘निज़ाम संस्कृति’ के पुनरुद्धार का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि भाजपा इस तरह के गठजोड़ और मतदाताओं को बांटने वाली राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध जारी रखेगी.

यह बयान उस समय आया है जब राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच ‘ध्रुवीकरण’ को लेकर तनाव पहले से ही बना हुआ है. धर्मपुरी अरविंद का यह हमला कांग्रेस सरकार के उन कदमों के बाद और तीखा हुआ है, जिन्हें भाजपा अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की संज्ञा दे रही है. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि आगामी दिनों में तेलंगाना की सियासत में ‘हिंदुत्व’ और ‘तुष्टीकरण’ के मुद्दे केंद्र में रहेंगे. अभी तक इस गंभीर आरोपों पर मुख्यमंत्री कार्यालय या कांग्रेस प्रभारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस बयान ने राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.



Source


Share

Related post

‘Chanakya would have been shocked’: Priyanka’s remarks draws reaction from Amit Shah – watch | India News – The Times of India

‘Chanakya would have been shocked’: Priyanka’s remarks draws…

Share NEW DELHI: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra took aim at the Centre in the Lok Sabha on…
Did China secretly help Iran track US bases? The ‘spy satellite’ in question | India News – The Times of India

Did China secretly help Iran track US bases?…

Share NEW DELHI: Iran used a Chinese-built spy satellite to monitor and target US military bases across the…
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए दाम

देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया…

Share Iran Israel War: पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग का असर देश के रोजगार पर पड़ रहा है.…