• July 25, 2026

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
Share

आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनके रिश्तों को लेकर कई तरह के दावे किए जाने लगे. अब ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ कहा कि विराट कोहली के साथ उनका कोई विवाद नहीं है और सोशल मीडिया पर फैलाई गई बातें पूरी तरह बेबुनियाद थीं.

‘पैच-अप करने जैसा कुछ था ही नहीं’

कोड स्पोर्ट्स से बातचीत में ट्रेविस हेड ने कहा कि विराट कोहली के साथ उनके रिश्ते सामान्य हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पैच-अप करने जैसा कुछ है. ऐसी कोई बात ही नहीं थी. टूर्नामेंट जैसा चला, वैसा ही सब कुछ हुआ. इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं थी.’ हेड के इस बयान के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की चर्चाओं पर विराम लग गया है.

हाथ नहीं मिलाने के वीडियो से शुरू हुआ विवाद

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के बाद कैमरे में एक ऐसा दृश्य कैद हुआ था, जिसमें विराट कोहली और ट्रेविस हेड एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर नहीं आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद होने के दावे किए. हालांकि ट्रेविस हेड ने अब स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं था.

परिवार को ट्रोल करने पर छलका दर्द

ट्रेविस हेड ने कहा कि मैदान पर होने वाली बातें वह एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर संभाल लेते हैं, लेकिन जब सोशल मीडिया पर उनके परिवार को निशाना बनाया गया, तब उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ हुई. उन्होंने कहा, “जेसिका और मैं चीजों को सही नजरिए से देखते हैं. हमें पता है कि यह उस दुनिया का हिस्सा है, जिसमें हम रहते हैं. लेकिन असली परेशानी तब हुई, जब मामला परिवार के दूसरे सदस्यों तक पहुंच गया. वे लोग ऐसी चीजें देखने के आदी नहीं हैं.”

यह भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान

पत्नी जेसिका की तारीफ की

विवाद के दौरान ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड को भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों का सामना करना पड़ा. हेड ने बताया कि उनकी पत्नी ने पूरे मामले को काफी परिपक्वता के साथ संभाला. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिनों बाद लोग सब भूल जाते हैं. जेसिका ने पूरे मामले को शानदार तरीके से संभाला. सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि परिवार के बाकी लोग इन चीजों को कैसे लेते हैं.’

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

खिलाड़ियों के परिवार को निशाना बनाना गलत

ट्रेविस हेड ने साफ कहा कि खिलाड़ियों की आलोचना खेल का हिस्सा हो सकती है, लेकिन उनके परिवार को ऑनलाइन नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़े, यह बिल्कुल सही नहीं है. उनके बयान से यह भी साफ हो गया कि मैदान की प्रतिस्पर्धा और सोशल मीडिया पर बनाई गई कहानियां हमेशा सच नहीं होतीं.



Source


Share

Related post

RANJI TROPHY | J&K bowls out MP cheaply…

Share Rohit Sharma celebrates the fall of Madhya Pradesh batter Chanchal Rathore during J&K’s Ranji Trophy fixture at…

Matt Renshaw eclipses Phillip Hughes, rewrites record books…

Share Australia’s Matt Renshaw (AP Photo) Matt Renshaw scripted a remarkable turnaround for Australia with a career-best 190…

Tej Pratap Yadav Takes Real Politics To Reality…

Share News explainers Tej Pratap Yadav Takes Real Politics To Reality TV: Can Teju Bhaiya Woo Bihar’s Gen-Z…