• May 16, 2025

तुर्किए की कंपनी सेलेबी को भारत सरकार ने दिया झटका तो दिल्ली हाई कोर्ट में लगाई ये गुहार

तुर्किए की कंपनी सेलेबी को भारत सरकार ने दिया झटका तो दिल्ली हाई कोर्ट में लगाई ये गुहार
Share

India-Turkey Tension: तुर्किए की ज्वाइंट वेंचर कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सेलबी एयरपोर्ट सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से उसकी सुरक्षा मंजूरी को तत्काल रद्द कर देने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने यह फैसला नेशनल सेक्युरिटी के हित में लिया है.

सुरक्षा मंजूरी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला 

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने जारी अपने आदेश में कहा है कि तुर्किए की ज्वाइंट वेंचर कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की ओर दी गईं सुरक्षा की मंजूरी को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाता है. क्योंकि यह फैसला देश की सुरक्षा के हित मे जरूरी है. सेलबी कंपनी को यह मंजूरी नवंबर 2022 में दी गई थी.

कंपनी का संचालन भारत के कई बड़े एयरपोर्ट पर फैला हुआ है और कंपनी साल के लगभग 58 हजार उड़ानों और 5.4 लाख टन कार्गो का संचालन करती है. इस कंपनी का कामकाज मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, गोवा, अहमदाबाद और कन्नूर जैसे प्रमुख एयरपोर्ट पैर फैला हुआ है. 

पाकिस्तान और तुर्किए का संबंध बना अहम कारण 

यह फैसला तब लिया गया है जब हाल ही में तुर्किए ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान का समर्थन किया और भारत की ओर से POK में स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव में यह भी सामने आया था कि पाकिस्तान में तुर्किए के ड्रोन का इस्तेमाल सेना की ओर से की गई करवाई में बड़े स्तर पर किया था. हालांकि इस पूरे मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए तुर्किए से जुड़ी कंपनियों की जांच शुरू की और सेलबी कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई.

सेलबी कंपनी ने दिया नियमों के पालन का हवाला 

दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में सेलबी कंपनी ने कहा है कि वह देश में बनाए गए तमाम नियम, सुरक्षा और टैक्स की नीतियों के प्रति पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है. कंपनी ने कहा कि यह फैसला तुरंत लिया गया है जिसकी जानकारी कंपनी को नहीं दी गई थी. कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि वह भारत में पूरे पारदर्शिता के साथ काम करते हैं और सभी मानदंडों का शक्ति से पालन करते हैं. 

दिल्ली हाई कोर्ट से आखिरी उम्मीद 

दिल्ली हाई कोर्ट में तुर्किए की कंपनी सेलबी ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के फैसले को चुनौती तो दे दी है. ऐसे में अब यह देखना बेहद अहम होगा जब दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले में अगले हफ्ते सुनवाई होगी तो कोर्ट इस मामले में क्या कुछ अपना अहम फैसला सुनाता है. 



Source


Share

Related post

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां…
11 Miners Killed In Coal Mine Explosion In Pakistan, Dozens Feared Trapped | Exclusive

11 Miners Killed In Coal Mine Explosion In…

Share Last Updated:July 31, 2026, 14:00 IST The incident occurred at the Sor-Range coal mine, triggering a large-scale…
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी…

Share पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साल 2027 में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन…