• February 26, 2023

ट्विटर में कबतक छंटनी करेंगे एलन मस्क? अब इन कर्मचारियों की गई नौकरी 

ट्विटर में कबतक छंटनी करेंगे एलन मस्क? अब इन कर्मचारियों की गई नौकरी 
Share

Twitter Layoffs: ट्विटर में छंटनी रुकने का नाम नहीं ले रही है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माइक्रोब्लागिंग साइट में एक बार फिर छंटनी की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर में ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन मस्क (Elon Musk) ने आठवीं बार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है यानी कि ये आठवीं दौर की छंटनी है.  

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने शनिवार को कहा कि 50 कर्मचारियों को कई इंजि​नीयरिंग टीम से निकाला जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स​पोर्टिंग एड टेक्नोलॉजी, मेन ट्विटर ऐप और ​टेक्निकल ​इंफ्रास्ट्रक्चर टीम के कर्मचारियों को ​निकाल देगी. वहीं पिछले हफ्ते ट्विटर ने अपनी विज्ञापन सेल टीम से कर्मचारियों को हटा दिया था. 

ट्विटर अधिग्रहण के बाद हजारों कर्मचारियों को निकाल चुके हैं एलन मस्क 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनी में पिछले महीने तक लगभग 800 सेल्स और मार्केटिंग कर्मचारी थे. ट्विटर पर छंटनी (Twitter Layoffs News) का दौर नवंबर की शुरुआत में शुरू हुआ था, जब 3700 कर्मचारियों को एलन मस्क ने लागत में कटौती का हवाला देते हुए निकाल दिया था. 44 अरब डॉलर में कंपनी को खरीदने के बाद ये पहली छंटनी थी. 

भारत में कार्यालय तक बंद 

एलन मस्क ने इससे पहले भारत में ट्विटर के दो कार्यालयों (Twitter India Offices) को बंद कर दिया है. यहां के कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए बोला गया है. मुंबई और दिल्ली के कार्यालय को बंद किया गया है, सिर्फ बेंगलुरु कार्यालय ही खुला है. ब्लूमवर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली के 200 कर्मचारियों में से 90 फीसदी वर्कफोर्स को कम किया जा चुका है. 

अमेरिका में इतने लोगों ने ली ब्लू सर्विस 

द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्क के सब्सक्रिप्शन से राजस्व उत्पन्न करने का प्रयास धीमी रही है, क्योंकि अमेरिका में केवल 180,000 लोग जनवरी के मध्य तक ट्विटर ब्लू की सर्विस ले चुके हैं. वहीं भारत में लोग इसके लिए पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं और बहुत कम लोगों ने ये सब्सक्रिप्शन प्लान लिया है. 

ये भी पढ़ें

Pakistan Richest Man: कंगाली के कगार पर खड़े पाकिस्तान का ये शख्स है सबसे अमीर, जानें कितनी है नेटवर्थ 



Source


Share

Related post

‘Is he AI? Has Musk created him?’: Jos Buttler’s hilarious Vaibhav Sooryavanshi remark goes viral – Watch | Cricket News – The Times of India

‘Is he AI? Has Musk created him?’: Jos…

Share NEW DELHI: A day after Vaibhav Sooryavanshi cheekily dismissed the bizarre “AI chip in bat” theory, another…
Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi on Iran war earlier this week: Report | India News – The Times of India

Elon Musk joined Trump’s call with PM Modi…

Share Elon Musk participated in a phone call on Tuesday between Prime Minister Narendra Modi and US President…
‘That was his home, his food, I got work thanks to him’: Rajpal Yadav has heartfelt response to Nawazuddin Siddiqui’s ‘langar’ comments | Hindi Movie News – The Times of India

‘That was his home, his food, I got…

Share Rajpal Yadav, who has been making news over a debt-related cheque bounce case, recently secured interim bail…