- March 6, 2024
सनातन धर्म पर विवादित बयान देने के मामले में उदयनिधि को मद्रास HC से फटकार
जस्टिस अनिता सुमंत ने सनातन धर्म की तुलना एचआईवी, मलेरिया और डेंगू से करने पर DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को फटकार लगाई है. जस्टिस अनिता ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ काम किया और गलत सूचना फैलाई. हालांकि, उन्होंने स्टालिन और अन्य के खिलाफ वारंट जारी करने से इनकार कर दिया.