• October 6, 2026

काला सागर में ड्रोन ने जहाज को डुबोया, 2 भारतीय सुरक्षित, 1 घायल

Share

ब्लैक सी में तुर्किए के एमवी रोयाद मम्मादोव नाम के कमर्शियल कार्गो शिप पर ड्रोन हमले के बाद हड़कंप मच गया. जहाज पर 3 भारतीय भी सवार थे. भारतीय दूतावास के मुताबिक 3 में से 1 घायल हुआ है. उसका इलाज रोमानिया में चल रहा है. रोमानियाई अधिकारियों के मुताबिक घटना में 2 विदेशी क्रू मेंबर की मौत हुई है. जहाज से 11 लोगों को बचाया गया. 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ड्रोन हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि जहाज को दो रूसी ड्रोन ने निशाना बनाया. जेलेंस्की के मुताबिक जहाज में भारतीय और अजरबैजानी नागरिक सवार थे. 

जहाज में लगी आग, फिर डूब गया

एमवी रोयाद मम्मादोव पर मक्का लदा हुआ था, जिसे यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह से इटली के रावेना ले जाया जा रहा था. इजमेल यूक्रेन के डेन्यूब नदी क्षेत्र का अहम बंदरगाह है.  जहाज पर सेंट किट्स एंड नेविस का झंडा लगा हुआ था, जो तुर्किए का था. हमले के बाद जहाज में आग लग गई और बाद में डूब गया.

तीन भारतीयों की स्थिति क्या है?

रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि जहाज के क्रू में 3 भारतीय नागरिक थे. दूतावास ने तीनों से संपर्क किया. इनमें से एक भारतीय घायल है और उसका रोमानिया में इलाज चल रहा है. दूतावास ने कहा कि वह अस्पताल और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और घायल भारतीय क्रू मेंबर को हर संभव मदद दी जा रही है.

11 क्रू सदस्यों को बचाया गया

रोमानिया के अधिकारियों के मुताबिक जहाज से 11 क्रू सदस्यों को बचा लिया गया. जहाज में आग लगने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. हादसे में दो विदेशी नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है. रिपोर्टों के मुताबिक घटना रोमानिया के तट से करीब 30 समुद्री मील दक्षिण में हुई. यह इलाका रोमानिया के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में आता है, लेकिन उसके क्षेत्रीय समुद्री जल से बाहर है.

ब्लैक शी में कमर्शियल जहाजों के लिए बढ़ा खतरा

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लैक शी में कमर्शियल जहाजों के लिए खतरा लगातार बना हुआ है. ड्रोन, मिसाइल और समुद्री बारूदी सुरंगों से जुड़े जोखिम के बावजूद इस क्षेत्र से अनाज और दूसरे सामान ले जाने वाले जहाज गुजरते रहे हैं.



Source


Share

Related post

‘Largest ever’ attack on Moscow? Ukraine sends over…

Share Ukranian President Volodymyr Zelenskyy confirmed the attack on refinery (Photo: X/@ZelenskyyUa) Ukraine fired more than 1,000 drones…

यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला, 1…

Share यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा हमला किया है. इसमें एक साथ एक हजार से ज्यादा ड्रोन…

Trump’s Tariff Pe Tariff: India’s Trade Defence Playbook…

Share News explainers Trump’s Tariff Pe Tariff: India’s Trade Defence Playbook Amid US Pressure Explained Last Updated:September 18,…